13.5 C
London
Monday, May 4, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयऑस्‍ट्रेलिया की संसद में मुझे छुआ गया... यौन उत्‍पीड़न का दर्द बयां...

ऑस्‍ट्रेलिया की संसद में मुझे छुआ गया… यौन उत्‍पीड़न का दर्द बयां करते हुए रो पड़ीं महिला सांसद

Published on

मेलबर्न

ऑस्‍ट्रेलिया की एक महिला सांसद ने संसद के अंदर यौन उत्‍पीड़न का सनसनीखेज आरोप लगाया है। गुरुवार को निर्दलीय महिला सांसद लिडिया थोर्पे ने यह बड़ा खुलासा किया। थोर्पे ने कहा कि ऑस्‍ट्रेलियाई संसद महिलाओं के लिए कतई सुरक्षित नहीं है। अपने साथ हुए यौन उत्‍पीड़न को बताते हुए लिडिया थोर्पे रो पड़ीं। उन्‍होंने कहा कि संसद में उनके खिलाफ अश्‍लील कॉमेंट किए जाते हैं, उन्‍हें घेरने की कोशिश की गई, गलत तरीके से छुआ गया और प्रभावशाली पुरुषों ने उनके साथ बदतमीजी की।

इससे पहले लिडिया ने आरोप लगाया था कि उनके साथी सांसद डेविड वान ने उनके साथ यौन उत्‍पीडन किया। हालांकि बाद में उन्‍हें संसद के प्रतिबंधों के डर से अपना बयान वापस लेना पड़ा था। गुरुवार को थोर्पे ने डेविड वान के खिलाफ अपने मुख्‍य आरोपों को दोहराया था। डेविड कंजरवेटिव लिबरल पार्टी के सांसद हैं और उन्‍होंने लिडिया थोर्पे के आरोपों का पूरी तरह से खंडन किया है। उन्‍होंने कहा कि इस आरोप से वह बहुत दुखी हैं। इस आरोप के बाद लिबरल पार्टी ने वान को सस्‍पेंड कर दिया है।

‘मुझे अपना कार्यालय छोड़ते हुए भी डर लगता था’
थोर्पे ने बताया कि वान इस मामले को लेकर कानूनी जानकारों से बात कर रहे हैं, ऐसे में उन्‍हें अपना मामला फिर से रखना पड़ा है। उन्‍होंने कहा, ‘मेरा कई बार पीछा किया गया और गलत तरीके से संसद के परिसर के अंदर छुआ गया। मैं अपना कार्यालय छोड़ते हुए डरती थी। ऑफिस से बाहर‍ निकलते समय मैं बहुत ही सतर्कतापूर्वक दरवाजा खोलती थी और देखती थी कि कोई है तो नहीं।’ उन्‍होंने कहा कि कई बार तो उन्‍हें दूसरे की मदद से संसद से निकलना पड़ा।

इससे पहले साल 2021 में ऑस्‍ट्रेलिया की राजनीति में उस समय भूचाल आ गया था जब संसद के अंदर सेक्‍स कांड का खुलासा हुआ था। उस समय ब्रिटनी हिगिंस ने आरोप लगाया था कि उनके साथी कंजरवेटिव स्‍टाफर ने कैबिनेट मिनिस्‍टर के कार्यालय में उनका रेप किया था। उन्‍होंने कहा कि यह घटना मार्च 2019 की थी। इसके बाद इस पूरे मामले की 5 अलग-अलग जांच हुई थी। इस जांच में खुलासा हुआ कि यौन उत्‍पीड़न और परेशान करना ऑस्‍ट्रेलियाई संसद में सामान्‍य बात है।

Latest articles

नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2360 करोड़ की लागत के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले...

किसके सिर सजेगा ताज : पांच राज्यों की विधानसभा 823 सीटों के लिए आज होगी मतगणना

नई दिल्ली। देश के पांच बड़े चुनावी मोर्चों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और...

जबलपुर बरगी डैम हादसा: राजधानी में बरपा युवा कांग्रेस का कहर

पर्यटन मंत्री के बंगले पर '11 अर्थियाँ' लेकर पहुँचे कार्यकर्ता भोपाल। जबलपुर के बरगी डैम...

8 करोड़ की लागत से बेहतर होगा सड़क परिवहन : राज्यमंत्री गौर

मिसरोद और बरखेड़ा पठानी में क्रमश: 2 करोड़ 68 लाख और 2 करोड़ 70...

More like this

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...