13.5 C
London
Monday, May 4, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयसच्चा हिंदू इस्लाम के खिलाफ नहीं बोलता... कट्टरपंथियों को पाकिस्तान के 'हिंदू'...

सच्चा हिंदू इस्लाम के खिलाफ नहीं बोलता… कट्टरपंथियों को पाकिस्तान के ‘हिंदू’ शायन अली का करारा जवाब

Published on

इस्लामाबाद

इस्लाम छोड़कर सनातन धर्म अपनाने वाले पाकिस्तान के इन्फ्लुएंसर शायन अली इन दिनों काफी चर्चा में हैं। गुरुवार को उन्होंने अपने धर्म परिवर्तन के ऐलान से सभी को चौंका दिया। पाकिस्तान में जन्मे शायन अली की कुछ लोग जमकर तारीफ तो कुछ खुलकर आलोचना कर रहे हैं। लेकिन शायन खुद किसी धर्म के विरोध में बोलने से बच रहे हैं। अपने एक ताजा ट्वीट में उन्होंने साफ कर दिया कि ‘मेरा काम प्यार बांटना है, नफरत नहीं।’ शायन ने कहा कि अगर मैंने दूसरे धर्मों से नफरत की तो मैं ‘सच्चा सनातनी’ नहीं रहूंगा।

शायन अली ने शुक्रवार की अपनी एक पोस्ट में लिखा, ‘मैंने कई बार कहा है और अब मैं इसे फिर से कह रहा हूं। मेरा मकसद प्यार बांटना है, न कि नफरत इसलिए आप मुझसे इस्लाम, ईसाई धर्म या किसी अन्य मजहब के खिलाफ कुछ भी बुरा बोलने की उम्मीद न करें। क्योंकि अगर मैं दूसरे धर्मों से नफरत करने लगा तो मैं खुद को ‘सनातनी’ नहीं कर सकता।’ शायन ने लिखा, ‘बहुत हो गई नफरत’।

‘सही और गलत की लड़ाई में न पड़ें’
उन्होंने लिखा, ‘आइए एक साथ आएं और इस बारे में लड़ने के बजाय कि कौन सही है और कौन गलत, एक-दूसरे की मान्यताओं के बारे में जानें।’ अक्सर पाकिस्तान की आलोचना करने वाले शायन अली ‘हिंदू’ बनकर कट्टरपंथियों के निशाने पर आ गए हैं। हालांकि इस्लाम छोड़ने के बावजूद शायन किसी भी धर्म के खिलाफ बोलने से इनकार कर रहे हैं जिस वजह से कई लोग उनकी तारीफ कर रहे हैं।

ISI ने की जान लेने की कोशिश
अपने ट्विटर बायो में शायन खुद को जन्म से पाकिस्तानी और दिल से भारतीय बताते हैं। उन्होंने दावा किया है कि पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई ने उन्हें मारने की कोशिश की थी। भगवान विष्णु की फोटो शेयर करते हुए शायन ने लिखा, ‘आईएसआई ने मुझे मारने की हर कोशिश की लेकिन वे भूल गए कि मेरी रक्षा कौन कर रहा है।’ अपने धर्म परिवर्तन को शायन ने ‘घर वापसी’ करार दिया है। वह फिलहाल अमेरिका में रहते हैं और उन्होंने जल्द भारत की यात्रा करने की बात कही है।

Latest articles

नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2360 करोड़ की लागत के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले...

किसके सिर सजेगा ताज : पांच राज्यों की विधानसभा 823 सीटों के लिए आज होगी मतगणना

नई दिल्ली। देश के पांच बड़े चुनावी मोर्चों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और...

जबलपुर बरगी डैम हादसा: राजधानी में बरपा युवा कांग्रेस का कहर

पर्यटन मंत्री के बंगले पर '11 अर्थियाँ' लेकर पहुँचे कार्यकर्ता भोपाल। जबलपुर के बरगी डैम...

8 करोड़ की लागत से बेहतर होगा सड़क परिवहन : राज्यमंत्री गौर

मिसरोद और बरखेड़ा पठानी में क्रमश: 2 करोड़ 68 लाख और 2 करोड़ 70...

More like this

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...