नई दिल्ली
अफगानिस्तान के तेज गेंदबाज नवीन उल हक की आईपीएल 2023 (IPL 2023) के दौरान भारतीय बल्लेबाजी विराट कोहलीसे साथ भिड़ंत हो गई थी। विराट रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और नवीन लखनऊ सुपर जायंट्स का हिस्सा थे। दोनों टीमों की टक्कर लखनऊ के एकाना स्टेडियम में हो रही थी। इसकी दूसरी पारी के दौरान जब नवीन बल्लेबाजी करने उतरे तो विराट का उनके साथ पंगा हो गया। मैच के बाद हाथ मिलाने के दौरान भी विवाद हुआ था।
नवीन उल हक ने दी प्रतिक्रिया
नवीन उल हक ने विराट कोहली से विवाद पर पहली बार खुलकर बात की है। उन्होंने बीसीसी पाश्तो को दिए इंटरव्यू में कहा, ‘उन्हें मैच के दौरान और उसके बाद ये सब नहीं कहना चाहिए था। मैंने लड़ाई शुरू नहीं की। मैच के बाद जब हम हाथ मिला रहे थे तो विराट कोहली ने लड़ाई शुरू कर दी। जब आप जुर्माने को देखेंगे तो समझ जाएंगे कि लड़ाई किसने शुरू की।’
मैं गेंदबाजी के समय स्लेज करता हूं
नवीन ने कहा कि मैं गेंदबाज हूं और कभी स्लेग भी करता हूं को बल्लेबाजों की गेंदबाजी के समय करता हूं। उन्होंने आगे कहा- मैं सिर्फ एक बात कहना चाहता हूं कि मैं आमतौर पर किसी को स्लेज नहीं करता हूं और अगर मैं ऐसा करता भी हूं तो मैं बल्लेबाजों से तभी कहूंगा जब मैं गेंदबाजी कर रहा हूं क्योंकि मैं गेंदबाज हूं। उस मैच में मैंने एक भी शब्द नहीं बोला था। मैंने किसी को स्लेज नहीं किया। खिलाड़ी, जो वहां थे, वे जानते हैं कि मैंने स्थिति से कैसे निपटा।
विराट ने हाथ जोर से पकड़ा
नवीन उल हक ने बताया कि कोहली ने उनका हाथ जोर से पकड़ा था। इसलिए उन्होंने मैच के बाद वैसी प्रतिक्रिया दी थी। उन्होंने कहा, ‘जब मैं बल्लेबाजी कर रहा था या मैच के बाद मैंने कभी अपना आपा नहीं खोया। मैच के बाद मैंने जो किया वह हर कोई देख सकता है। मैं बस हाथ मिला रहा था और फिर उन्होंने मेरा हाथ जोर से पकड़ा और मैं भी इंसान हूं और मैंने प्रतिक्रिया दी।’
