12.3 C
London
Monday, May 4, 2026
Homeखेलजो भारत और पाकिस्तान नहीं कर सका, बांग्लादेश ने वो कारनामा कर...

जो भारत और पाकिस्तान नहीं कर सका, बांग्लादेश ने वो कारनामा कर दिखाया, लिखा नया अध्याय

Published on

मीरपुर

बांग्लादेश ने अफगानिस्तान को 546 रन के बड़े अंतर से हराकर शनिवार को रनों के लिहाज से टेस्ट में अपनी सबसे बड़ी जीत दर्ज की। टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में रनों के लिहाज से यह तीसरी सबसे बड़ी जीत है। जीत के लिए 662 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए अफगानिस्तान की टीम मैच के चौथे दिन दूसरी पारी में 115 रन पर आउट हो गयी। तेज गेंदबाज तस्कीन अहमद ने करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 37 देकर चार विकेट लिये। बांग्लादेश एशिया का पहला देश बन गया है, जिसे टेस्ट में 500+ रनों से जीत मिली है। यह किसी भी टीम की 21वीं सदी में सबसे बड़ी जीत भी है।

नजमुल के दोनों पारी में शतक
बांग्लादेश के लिए नजमुल ने दोनों पारियों में शतक (146 और 124 रन) लगाकर बांग्लादेश की जीत की नींव रखी। वह मोमिनुल हक के बाद टेस्ट क्रिकेट की दोनों पारियों में शतक जमाने वाले बांग्लादेश के दूसरे बल्लेबाज बन गए । बांग्लादेश की पिछली सबसे बड़ी जीत 2005 में जिम्बाब्वे के खिलाफ 226 रन से थी। टेस्ट में रनों के लिहाज से सबसे बड़ी जीत का रिकॉर्ड इंग्लैंड ने नाम है जिसने 1928 में ऑस्ट्रेलिया को 675 रन से हराया था। इसके बाद 1934 में द ओवल में ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड पर 562 रन की जीत दर्ज की थी। अफगानिस्तान ने दिन की शुरुआत दो विकेट पर 45 रन से की।

नहीं टिक पाए अफगानिस्तान के बल्लेबाज
दिन के तीसरे ओवर में ही इबादत हुसैन (22 रन पर एक विकेट) ने नासिर जमाल (छह रन) को विकेटकीपर के हाथों कैच करा दिया। रहमत शाह (30 रन) एक छोर पर डटे रहे तो वहीं दूसरे छोर से शरीफुल इस्लाम (28 रन पर तीन विकेट) ने अफसर जजाई (छह) और और बाहिर शाह (सात) को चलता किया। बाहिर कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी की जगह बल्लेबाजी के लिए आये थे। शाहिदी तस्कीन की बाउंसर पर तीसरे दिन चोटिल होने के बाद 13 रन पर रिटायर हर्ट हुए थे।

तस्कीन ने रहमत को आउट कर टीम की बड़ी जीत सुनिश्चित कर दी। उन्होंने इसके बाद करीम जन्नत (18) और यामीन अहमदजई (एक) को भी पवेलियन की राह दिखायी। बांग्लादेश ने पहली पारी में 382 रन बनाने के बाद अफगानिस्तान को 146 रन पर आउट कर दिया था। टीम ने चार विकेट पर 425 रन बनाकर दूसरी पारी घोषित की थी जिससे अफगानिस्तान को 662 रन का लक्ष्य मिला था।

Latest articles

नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2360 करोड़ की लागत के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले...

किसके सिर सजेगा ताज : पांच राज्यों की विधानसभा 823 सीटों के लिए आज होगी मतगणना

नई दिल्ली। देश के पांच बड़े चुनावी मोर्चों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और...

जबलपुर बरगी डैम हादसा: राजधानी में बरपा युवा कांग्रेस का कहर

पर्यटन मंत्री के बंगले पर '11 अर्थियाँ' लेकर पहुँचे कार्यकर्ता भोपाल। जबलपुर के बरगी डैम...

8 करोड़ की लागत से बेहतर होगा सड़क परिवहन : राज्यमंत्री गौर

मिसरोद और बरखेड़ा पठानी में क्रमश: 2 करोड़ 68 लाख और 2 करोड़ 70...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...