14.7 C
London
Monday, May 4, 2026
Homeराजनीति'क्या मणिपुर भारत का हिस्सा है? अगर हां तो PM चुप क्यों...

‘क्या मणिपुर भारत का हिस्सा है? अगर हां तो PM चुप क्यों हैं’, कांग्रेस का प्रधानमंत्री मोदी पर वार

Published on

नई दिल्ली

भारत के उत्तर-पूर्वी राज्य मणिपुर में 3 मई, 2023 को मैतेई और कुकी समुदाय के बीच हुई हिंसक झड़पें अभी भी शांत होती दिखाई नहीं दे रही हैं। मणिपुर के तीन बार के पूर्व मुख्यमंत्री ओकराम इबोबी सिंह ने शनिवार (17 जून) को कहा कि अगर मणिपुर को भारत का हिस्सा माना जाता है तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को राज्य में मई से जारी हिंसक संघर्ष पर अपनी चिंता व्यक्त करनी चाहिए थी।

कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर लगातार जारी हिंसा के बीच प्रेस कांफ्रेस कर हमला साधा है। पार्टी के मीडिया प्रभारी जयराम रमेश ने कहा है कि हमने इस मुद्दे पर बातचीत के लिए पीएम मोदी से समय मांगा था लेकिन वह मिलने को तैयार नहीं हैं।

भाजपा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने बयान देते हुए कहा है की अब समय आ गया है जब मणिपुर की भाजपा सरकार को बर्खास्त किया जाए और संविधान के अनुच्छेद 356 के तहत केंद्रीय शासन लागू किया जाए। इसके साथ ही उन्होने लिखा कि गृहमंत्री अमित शाह को खेल विभाग दे दिया जाना चाहिए।

मणिपुर हिंसा से जुड़ी 5 बड़ी खबरें

  1. कुछ अनजान लोगों लोगों ने इंफाल पश्चिम जिले के लाम्फेल क्षेत्र में मौजूद मणिपुर की महिला मंत्री नेमचा किपगेन के आधिकारिक आवास में भी आग लगा दी है। इंफाल पूर्व में 14 जून को नौ लोगों की मौत हो गई थी जबकि 10 से ज्यादा घायल हो गए थे। राज्य सरकार राज्य में इंटरनेट पर रोक को 20 जून तक बढ़ा दिया है।
  2. कांग्रेस ने प्रेस कांफ्रेस ने कहा कि पीएम मोदी से मणिपुर के कई वरिष्ठ नेताओं सहित विपक्षी दलों ने 12 जून को मिलने का समय मांगा था लेकिन अभी तक कोई जवाब नहीं मिल सका है।
  3. कांग्रेस नेता नाना पटोले ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अमेरिका यात्रा को लेकर उन पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें पहले मणिपुर का दौरा करना चाहिए जो पिछले कुछ हफ्तों से हिंसा की चपेट में है। कांग्रेस नेता ने कहा, “मणिपुर में स्थिति सबसे खराब है और केंद्र सरकार स्थिति से निपटने में विफल रही है। मोदी को पहले मणिपुर जाना चाहिए फिर किसी दूसरे देश में जाना चाहिए।”
  4. शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) ने मणिपुर हिंसा पर पीएम मोदी की “चुप्पी” पर सवाल उठाया है और पूछा है कि “डबल इंजन” सरकार, जिस पर भाजपा विश्वास व्यक्त करती है, क्यों विफल रही।
  5. मणिपुर के थोंगजू में एक भाजपा कार्यालय में भीड़ द्वारा तोड़फोड़ की गई है। हाल ही में एक आधिकारिक बयान में, मणिपुर सरकार ने स्कूलों को 21 जून से शुरू होने वाली कक्षाओं को फिर से खोलने और फिर से शुरू करने का निर्देश दिया है। इंफाल के कोंगबा में केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री आरके रंजन सिंह के घर पर भीड़ द्वारा आग लगाए जाने की भी खबर है।

Latest articles

BHEL Results 2026: शुद्ध लाभ में 155% उछाल, शेयर में 10% से ज्यादा तेजी

नई दिल्ली। देश की प्रमुख सार्वजनिक क्षेत्र की इंजीनियरिंग कंपनी Bharat Heavy Electricals Limited...

आवागमन होगा सुलभ : राज्य मंत्री गौर

8 करोड़ की सीसी रोड का किया भूमिपूजन भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री...

15 साल बाद सत्ता से ममता की विदाई, बंगाल में बीजेपी की विजय, सीटें 190 पार

कूच बिहार में झड़प-लाठीचार्ज, जमुरिया में आगजनी, ममता के घर के बाहर जय श्रीराम...

नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2360 करोड़ की लागत के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...