15.6 C
London
Monday, May 4, 2026
Homeखेल'कांग्रेस की कठपुतली' बनाम 'सरकार की गोद', ट्विटर पर क्यों छिड़ी बबीता...

‘कांग्रेस की कठपुतली’ बनाम ‘सरकार की गोद’, ट्विटर पर क्यों छिड़ी बबीता फोगाट और साक्षी मलिक में जंग

Published on

नई दिल्ली

पुलिस ने भारतीय कुश्ती महासंघ के पूर्व अध्यक्ष बृज भूषण शरण सिंह के खिलाफ चार्जशीट भी दायर कर दी है। लेकिन हर दिन इससे जुड़ी कोई न कोई खबर या दावे सामने आ रहे हैं। इस बीच ट्विटर पर धरने में शामिल पहलवान साक्षी मलिक और पहलवान से बीजेपी की नेता बनीं बबीता फोगाट में जंग शुरू हो गया है। साक्षी ने शनिवार को एक वीडियो शेयर किया था। इसमें उन्होंने कहा कि धरने के लिए परमिशन बबीता फोगाट और बीजेपी नेता तीर्थ राणा ने लिए थे। इस वीडियो में साक्षी के साथ उनके पति सत्यव्रत कादियान भी थे।

बबीता ने किया पलटवार
साक्षी मलिक और उनके पति के वीडियो पर बबीता फोगाट ने पलटवार किया है। बबीता ने ट्विटर पर लंबा-चौड़ा पोस्ट किया। बबीता ने लिखा- मुझे कल बड़ा दुःख भी हुआ और हंसी भी आई जब मैं अपनी छोटी बहन और उनके पतिदेव का वीडियो देख रही थी, सबसे पहले तो मैं ये स्पष्ट कर दूँ की जो अनुमति का कागज छोटी बहन दिखा रही थी उस पर कहीं भी मेरे हस्ताक्षर या मेरी सहमती का कोई प्रमाण नहीं है और ना ही दूर-दूर तक इससे मेरा कोई लेना देना है।’

बबीता फोगाट ने ताना मारते हुए ट्वीट में लिखा, ‘बहन हो सकता है आप बादाम के आटे की रोटी खाते हों लेकिन गेहूं की तो मैं ओर मेरे देश की जनता भी खाती ही है, सब समझते हैं। देश की जनता समझ चुकी है कि आप कांग्रेस के हाथ की कठपुतली बन चुकी हो। अब समय आ गया है कि आपको आपकी वास्तविक मंशा बता देनी चाहिए क्योंकि अब जनता आपसे सवाल पूछ रही है।’

साक्षी मलिक का आया जवाब
अब साक्षी मलिक का भी जवाब आया है। उन्होंने ट्विटर पर लिखा- वीडियो में हमने तीरथ राणा और बबीता फोगाट पर तंज कसा था कि कैसे वे अपने स्वार्थ के लिए पहलवानों को इस्तेमाल करना चाह रहे थे और कैसे पहलवानों पर जब विपदा पड़ी तो वे जाकर सरकार की गोद में बैठ गए। हम मुसीबत में जरूर हैं लेकिन हास्यबोध इतना कमजोर नहीं हो जाना चाहिए कि ताकतवर को काटी चुटकी पर आप हंस भी न पाएं।

Latest articles

BHEL Results 2026: शुद्ध लाभ में 155% उछाल, शेयर में 10% से ज्यादा तेजी

नई दिल्ली। देश की प्रमुख सार्वजनिक क्षेत्र की इंजीनियरिंग कंपनी Bharat Heavy Electricals Limited...

आवागमन होगा सुलभ : राज्य मंत्री गौर

8 करोड़ की सीसी रोड का किया भूमिपूजन भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री...

15 साल बाद सत्ता से ममता की विदाई, बंगाल में बीजेपी की विजय, सीटें 190 पार

कूच बिहार में झड़प-लाठीचार्ज, जमुरिया में आगजनी, ममता के घर के बाहर जय श्रीराम...

नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2360 करोड़ की लागत के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...