– भजन कीर्तन के साथ 12 बसें भरकर पहुंचे लोग, भंडारे का भी लिया आनंद
भोपाल
गोविंदपुरा विधानसभा क्षेत्र इन दिनों काफी चर्चाओं में है। भाजपा की बैठक में यहां के कांगे्रस नेता धार्मिक आस्थाओं से जुडऩे की कोशिश कर रहे है। यूं तो इस क्षेत्र से कई कांगे्रस नेता उम्मीदवारी जता रहे हैं लेकिन पूर्व मुख्यमंत्री व राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह समर्थक रवींद्र साहू झूमरवाला ने रविवार को अचानक पुण्य सलिला मां नर्मदा सेवा संस्थान द्वारा गोविंदपुरा विधान सभा क्षेत्र वार्ड 72 व 73 से सैकड़ों महिलाओं को निशुल्क मां नर्मदा स्नान एवं मां सलकनपुर देवी दर्शन के लिए रवाना किया। यहां देवी दर्शन के बाद भंडारे का आयोजन किया गया। संस्था के अध्यक्ष रवींद्र साहू झूमरवाला का कहना है कि इस क्षेत्र के सभी का रजिस्ट्रेशन कराया गया है 12 बस द्वारा सभी को ले जाया गया व देवी धाम के दर्शन कराए। बड़ी संख्या में इस कार्यक्रम में इस क्षेत्र की महिलाओं के अलावा कांग्रेस कार्यकर्ता भी शामिल थे।
