24.2 C
London
Tuesday, June 23, 2026
HomeUncategorizedमिल गई मंजूरी, 8500 करोड़ रुपये जुटाएगी अडानी की यह कंपनी, क्या...

मिल गई मंजूरी, 8500 करोड़ रुपये जुटाएगी अडानी की यह कंपनी, क्या उछलेगा शेयर?

Published on

नई दिल्ली :

अडानी ग्रुप की कंपनी अडानी ट्रांसमिशन बड़ा फंड जुटाने जा रही है। अडानी ट्रांसमिशन को 8,500 करोड़ रुपये का फंड जुटाने के लिए शेयरधारकों की मंजूरी मिल गई है। कंपनी क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट बेसिस पर इक्विटी शेयर जारी कर यह फंड जुटाएगी। कंपनी ने बताया कि 98.64 फीसदी शेयरधारकों ने पक्ष में वोट किया और फंड जुटाने की अनुमति दी। जुटाई गई पूंजी कंपनी के विस्तार और ग्रोथ में काम आएगी।

पोस्टल बैलेट के जरिए मांगे वोट
कंपनी ने 15 मई को पोस्टल बैलेट के जरिए शेयरधारकों की अनुमति मांगी थी। इससे पहले 13 मई को कंपनी के बोर्ड ने फंड जुटाने के प्रस्ताव को मंजुरी दी थी। अडानी ट्रांसमिशन ने एक प्रेस रिलीज में कहा, ‘पोस्टल बैलेट वोटिंग प्रोसेस में 98.64 फीसदी वोट रेजोल्यूशन के पक्ष में आए।’

806.75 रुपये पर बंद हुआ कंपनी का शेयर
अडानी ट्रांसमिशन का शेयर सोमवार को मामूली गिरावट के साथ बंद हुआ है। यह शेयर बीएसई पर 0.36 फीसदी या 2.95 रुपये की गिरावट के साथ 806.75 रुपये पर बंद हुआ। इस शेयर का 52 वीक हाई 4,238.55 रुपये और 52 वीक लो 630 रुपये है। बीएसई पर कंपनी का मार्केट कैप सोमवार को 89,992.37 करोड़ रुपये पर बंद हुआ।

अडानी कर रहे ट्रेनमैन का अधिग्रहण
अडानी ग्रुप सोमवार को काफी चर्चा में रहा। कारण था ग्रुप का स्टार्क इंटरप्राइजेज प्राइवेट लिमिटेड के अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू करना। अडानी ग्रुप की फ्लैगशिप कंपनी अडानी एंटरप्राइजेज  ने ऑनलाइन ट्रेन टिकट बुकिंग कंपनी Stark Enterprises Private Limited में 100 फीसदी हिस्सेदारी खरीदने के लिए एक एग्रीमेंट किया है। इस कंपनी को Trainman के नाम से जाना जाता है। यह कंपनी आईआरसीटीसी (IRCTC) की बीटूसी (B2C) मतलब कि बिजनस टू कस्टमर एजेंट है।

Latest articles

सोमनाथ मंदिर राष्ट्रीय स्वाभिमान और सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि सोमनाथ मंदिर भारत के राष्ट्रीय स्वाभिमान, सांस्कृतिक...

जिला आधारित विकास मॉडल विकसित राजस्थान का आधार : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि जिला आधारित विकास मॉडल विकसित राजस्थान की...

विकसित भारत शिक्षा अधिनियम विधेयक-2025 पर सीएम भगवंत मान की आपत्ति, केंद्र से पुनर्विचार की मांग

चंडीगढ़। भगवंत मान ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को पत्र लिखकर प्रस्तावित ‘विकसित...

More like this

भोपाल के रंगमंच से बॉलीवुड तक: उदय अठरौलिया की दो नई फिल्मों में दिखेंगे अभिनय के अलग रंग

भोपाल। राजधानी के रंगमंच से अपने अभिनय सफर की शुरुआत करने वाले अभिनेता उदय...

“पति को जल्द गिरफ्तार करें, नहीं तो वह मुझे मार डालेगा”: घरेलू हिंसा की शिकार महिला ने लगाई गुहार

भोपाल। भोपाल के भीमनगर क्षेत्र की रहने वाली गीता पटेल ने अपने पति पर...

10 लेन अयोध्या बायपास परियोजना का मंत्री विश्वास सारंग ने किया निरीक्षण

करोंद में बार-बार पाइपलाइन टूटने पर ठेकेदार को फटकार, वसूला जाएगा मुआवजा भोपाल। प्रदेश के...