8.8 C
London
Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यनए सर्वे बुरी तरह पिछड़े एकनाथ शिंदे, देवेंद्र फडणवीस CM पद के...

नए सर्वे बुरी तरह पिछड़े एकनाथ शिंदे, देवेंद्र फडणवीस CM पद के लिए सबसे ज्यादा लोगों की पसंद

Published on

मुंबई

महाराष्ट्र में लोकसभा चुनाव के बाद विधानसभा का चुनाव होना है लेकिन राज्य में सबसे पसंदीदा सीएम फेस को लेकर अब एक और सर्वे आ गया है। हफ्ते भर पहले जहां एक टीवी चैनल के सर्वे का हवाला देते हुए शिवसेना ने अपने नेता एकनाथ शिंदे को राज्य में सीएम पद का सबसे पसंदीदा उम्मीदवार बताया था तो नए सर्वे में वो काफी पीछे नजर आ रहे हैं।

नए सर्वे में महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस को राज्य में सीएम पद के लिए सबसे ज्यादा पसंदीदा चेहरा बताया गया है। न्यूज एरिना इंडिया द्वारा किए गए इस सर्वे में देवेंद्र फडणवीस के बाद अशोक चव्हाण और एनसीपी नेता अजीत पवार का नंबर आता है। सर्वे में जहां 35 फीसदी वोट देवेंद फडणवीस को मिले हैं तो वहीं 21-21 फीसदी वोट अशोक चव्हाण और अजीत पवार को हासिल हुए हैं।

राज्य के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को इस सर्वे में चौथा स्थान मिला है। उन्हें 12 फीसदी लोगों ने सीएम पद के लिए अपनी पसंद बताया है। एकनाथ शिंदे के बाद नंबर आता है उद्धव ठाकरे का जिन्हें 9 फीसदी वोट मिले हैं। उद्धव ठाकरे ने एकनाथ शिंदे से पहले महाराष्ट्र सरकार का नेतृत्व किया था।

बीजेपी बन सकती है सबसे बड़ी पार्टी
न्यूज एरिना इंडिया के सर्वे के अनुसार, राज्य में बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभर सकती है। बीजेपी को महाराष्ट्र की 288 विधानसभा सीटों में से 125 से 129 सीटों पर सफलता मिलने की संभावना है जबकि उसकी सहयोगी एकनाथ शिंदे की पार्टी शिवसेना को महज 25 सीटें मिलने का अनुमान है।

सर्वे में कांग्रेस पार्टी की सीटें बढ़ते दिखाई दे रही हैं। राज्य में कांग्रेस को 50 से 53 सीटें मिलने का अनुमान है जबकि एनसीपी को 55 से 56 और उद्धव गुट को 17 से 19 विधानसभा सीटों पर जीत हासिल हो सकती है। सर्वे में दावा किया गया है कि राज्य में छोटे दलों और निर्दलियों को करीब 12 सीटें हासिल हो सकती हैं और अगर MVA में शामिल दल बिना गठबंधन किए लड़ते हैं तो कांग्रेस 28 सीटों पर सिमट सकती है।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सिविल सेवा परीक्षा टॉपर अनुज अग्निहोत्री को फोन पर दी बधाई, कहा- ‘यह सफलता राजस्थान के लिए गौरव’

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा-2025 में अखिल भारतीय स्तर पर प्रथम...

गोविन्दपुरा पुलिस की पहल: एडिशनल एसपी और टीआई ने नगर रक्षा समिति के सदस्यों को बांटे आईकार्ड

भोपाल राजधानी के गोविन्दपुरा थाना परिसर में शनिवार को नगर एवं ग्राम रक्षा समिति के...

पार्किंग विवाद में ऑटो चालक पर चाकू से जानलेवा हमला

भोपाल टीला जमालपुरा इलाके में पार्किंग को लेकर हुए विवाद में एक ऑटो चालक पर...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...