12.5 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeराज्यUP में इस बार 12 फीट से ऊंचे कांवड़ नहीं, भाला, त्रिशूल,...

UP में इस बार 12 फीट से ऊंचे कांवड़ नहीं, भाला, त्रिशूल, अश्लील गानों पर रोक…

Published on

नई दिल्ली,

यूपी में इस बार कांवड़ यात्रा को लेकर सख्ती बरती जा रही है. जुलाई में शुरू होने वाली यात्रा के दौरान 12 फीट ऊंचे कांवड़, त्रिशूल, भाला और ऐसे किसी भी तरह का सामान रखने की अनुमति नहीं दी जाएगी. इसको लेकर पश्चिमी यूपी के कुछ जिलों में अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं. कांवड़ यात्रा को लेकर प्रमुख सचिव (गृह) संजय प्रसाद ने कार्यवाहक डीजीपी विजय कुमार के साथ समीक्षा बैठक की. उन्होंने बताया कि हर पांच किलोमीटर पर रुकने के शिविरों के साथ चिकित्सा सुविधाएं भी दी जानी चाहिए.

जुलाई के पहले सप्ताह में शुरू होने वाली इस यात्रा में हजारों शिव भक्त हरिद्वार में गंगा का पवित्र जल लेकर अपने स्थानों की ओर चलेंगे. इन्हें कांवड़िया भी कहा जाता है. जिला अधिकारियों ने कहा कि गृह विभाग की ओर से इसको लेकर कई दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं ताकि यात्रा को शांतिपूर्ण तरीके से आयोजित किया जाए और तीर्थयात्रियों को पर्याप्त सुविधाएं मिल सकें.

महिला कांवड़ियों का भी रखा जाएगा ध्यान
बैठक में बताया गया कि यात्रा में 12 फीट से ज्यादा ऊंचे कांवड़, भाला, त्रिशूल और इसी तरह की अन्य वस्तुओं की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए. इसके अलावा अश्लील गाने न बजाए जाएं और जो गाने बजाए जा रहे हैं, उनकी ध्वनि नियंत्रित रहे. अधिकारियों को तीर्थयात्रियों के साथ विनम्र व्यवहार करने और महिला कांवड़ियों के लिए शौचालय और अन्य सुविधाओं की पर्याप्त व्यवस्था करने का निर्देश दिया गया. इसके साथ ही आपराधिक तत्वों पर भी कड़ी नजर रखनी चाहिए.

सोशल मीडिया पर भी कड़ी नजर
अधिकारी के मुताबिक, सोशल मीडिया पर फैलाई जा रही अफवाहों पर नजर रखी जाए और ऐसी गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए. कांवड़ यात्रा के लिए पश्चिमी उत्तर प्रदेश को पांच जोन में बांटा गया है.

दूसरे राज्यों के अधिकारी भी रहे मौजूद
कार्यवाहक डीजीपी कुमार ने कहा कि यात्रा मार्ग के दोनों तरफ साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देना होगा और यह सुनिश्चित करना होगा कि यह प्लास्टिक मुक्त हो. उन्होंने बैठक में उपस्थित हरियाणा, उत्तराखंड और दिल्ली के अधिकारियों से भी कहा कि वे समन्वय स्थापित करने के लिए यात्रा से जुड़े अधिकारियों की संख्या साझा करें. ट्रैफिक डायवर्जन, पार्किंग और स्वास्थ्य शिविर लगाने की योजना भी तैयार की गई.

Latest articles

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

वैष्णव छीपा समाज भोपाल का प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन सम्पन्न

भोपाल। वैष्णव छीपा समाज भोपाल का नौवां प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन गुफा मन्दिर...

भोपाल में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, भूमाफियाओं द्वारा प्लॉटिंग और निर्माण जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के ग्राम हताईखेड़ा में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे और निर्माण...

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

More like this

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...