नई दिल्ली
विराट कोहली के टेस्ट डेब्यू के आज 12 साल पूरे हो गए, उन्होंने 20 जून 2012 को वेस्टइंडीज के खिलाफ किंग्सटन में अपना पहला मैच खेला था। तब से लेकर अब तक यानी 12 साल में उन्होंने बतौर प्लेयर, कप्तान और फिर बल्लेबाज सफलता के झंडे गाड़े। अपनी कप्तानी में टीम को विदेशों में कई अहम टेस्ट सीरीज जिताई। टेस्ट डेब्यू के बाद से वह सबसे ज्यादा रन, सबसे ज्यादा शतक, दोहरे शतक बनाने वाले प्लेयर हैं। पहले मैच की पहली पारी में कोहली ने चार और 15 रन बनाए थे।
बतौर टेस्ट कप्तान रिकॉर्ड
मैच- 68
जीत- 40
हार- 17
विनिंग %- 58.82
टेस्ट गदा – 5
रन – 5864
एवरेज – 54.8
100s/200s – 20/7
कोहली तो कोहली हैं
109 टेस्ट में कुल 8479 रन
SENA देशों में 11 शतक समेत कुल 28 सेंचुरी
कप्तान के रूप में 40 जीत
ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज जीतने वाले पहले भारतीय कप्तान
भारत के लिए बेहद लकी दिन
1996 – राहुल द्रविड़ का टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू
1996 – सौरव गांगुली का टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू
2011 – विराट कोहली का टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू
20 जून का दिन भारतीय क्रिकेट इतिहास के लिए बेहद लकी है, क्योंकि तीन-तीन सुपरस्टार ने इसी तारीख को अपना पहला टेस्ट मैच खेला था। बाद में तीनों भारतीय क्रिकेट टीम की जान बन गए। तीनों ने भारत के लिए 100 से ज्यादा टेस्ट खेले।
