6.9 C
London
Monday, March 30, 2026
HomeUncategorizedअब बदले-बदले दिखाई देंगे भारतीय ट्रक, नितिन गडकरी ने बताया क्या होने...

अब बदले-बदले दिखाई देंगे भारतीय ट्रक, नितिन गडकरी ने बताया क्या होने वाला है चेंज, ड्राइवर्स का होगा फायदा

Published on

नई दिल्ली

केंद्र सरकार में मंत्री नितिन गडकरी भारतीय रोड इन्फ्रास्ट्रक्चर को बेहतर बनाने के लिए लगातार काम कर रहे हैं। अब उन्होंने ट्रक ड्राइवर्स के लिए अपने विभाग द्वारा ली गई पहल की जानकारी दी है। नितिन गडकरी ने बताया कि जल्द ही ऑटो मैनुफैक्चर्सस को ट्रक्स में ड्राइवर केबिन के अंदर AC इंस्टॉल करना होगा। राजधानी नई दिल्ली में एक कार्यक्रम में बोलते हुए उन्होंने कहा, “आज इवेंट में आने से पहले हमने उस फाइल पर साइन किए हैं जो ट्रक ड्राइवर के केबिन में एयर कंडीशनिंग को अनिवार्य करती है।”

उन्होंने कहा, “हमारे ड्राइवर 43…47 डिग्री के ऊंचे तापमान में वाहन चलाते हैं और हमें ड्राइवरों की स्थिति पर विचार करना चाहिए। मैं मंत्री बनने के बाद AC केबिन शुरू करने का इच्छुक था। लेकिन कुछ लोगों ने यह कहते हुए इसका विरोध किया कि ट्रकों की कीमत बढ़ जाएगी। आज मैंने उस फाइल पर साइन कर दिए हैं कि सभी ट्रक केबिन AC केबिन होंगे।”

‘भारत में ड्राइवर्स की कमी, ड्यूटी का समय भी फिक्स नहीं’
महिंद्रा लॉजिस्टिक्स द्वारा आयोजित किए गए कार्यक्रम में गडकरी ने यह भी माना कि भारत में ट्रक ड्राइवर्स की कमी है जिस वजह से ड्राइवर्स को दिन में 14 से 16 घंटे ड्राइविंग करने पड़ती है। उन्होंने कहा, “अन्य देशों में एक ट्रकर ड्यूटी पर कितने घंटे रह सकता है, इस पर प्रतिबंध है।”

हालांकि कार्यक्रम में नितिन गडकरी ने ऐसी किसी डेडलाइन के बारे में नहीं बताया जब लोग सड़क पर AC केबिन वाले ट्रक देख पाएंगे। कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया है कि भारत में AC ट्रकों का उत्पादन साल 2025 से शुरू हो जाएगा। अपने भाष में नितिन गडकरी ने लॉजिस्टिक लागत में कमी के बारे में बात की और कहा कि इंपोर्ट कॉम्पिटिशन में सुधार के लिए भारत में लॉजिस्टिक लागत को दोहराया जाना चाहिए, अच्छी गुणवत्ता वाली सड़कों और ट्रकों को जोड़ना इसके लिए महत्वपूर्ण है।

Latest articles

सड़क चौड़ीकरण: हटेंगी लेबर कॉलोनी की 55 दुकानें और 38 मकान, विरोध तेज

भोपाल। शहर में इंद्रपुरी-भवानीशाह क्षेत्र की सड़क चौड़ीकरण योजना के तहत प्रशासन द्वारा लेबर...

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

भंडारा खाकर लौट रहे युवक को बस ने कुचला, मौके पर मौत

भोपाल राजधानी के एमपी नगर इलाके में शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। गायत्री...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...