14.3 C
London
Sunday, April 19, 2026
Homeखेलभारत के लिए डेब्यू करने को तैयार विराट कोहली का रिप्लेसमेंट, घरेलू...

भारत के लिए डेब्यू करने को तैयार विराट कोहली का रिप्लेसमेंट, घरेलू लीग में बल्ले से उगल रहा आग

Published on

नई दिल्ली

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और स्टार बल्लेबाज विराट कोहली रिटायरमेंट की तरफ बढ़ रहे हैं। वह आने वाले कुछ सालों में संन्यास का ऐलान कर सकते हैं। ऐसे में सवाल उठता है कि उनकी जगह टीम में जगह कौन लेगा? कौन विराट की जगह तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करेगा? हालांकि घरेलू लीग में एक युवा स्टार बल्लेबाज जमकर रन बना रहा है। उन्होंने अपने आप को आईपीएल में भी बखूबी साबित किया है। आने वाले कुछ समय में यह खिलाड़ी टीम इंडिया की नीली जर्सी में भी खेलते हुए नजर आ सकता है। वहीं विराट के बाद यह बल्लेबाज भारतीय टीम में नंबर तीन पर भी खेल सकता है।

तमिलनाडु के 21 वर्षीय युवा स्टार बल्लेबाज साई सुदर्शन का नाम आईपीएल 2022 से चर्चा में आया है। उन्होंने गुजरात के लिए खेलते हुए डेब्यू आईपीएल सीजन में ही सबको अपनाी प्रतिभा से अवगत करवाया था। इसके बाद साई का आईपीएल 2023 का सीजन तो और भी ज्यादा शानदार रहा। सुदर्शन ने खेले गए 13 मैचों में 46.09 की औसत से बल्लेबाजी करते हुए 507 रन ठोके, जिसमें उनके बल्ले से 4 अर्धशतक देखने को मिले।

इतना ही नहीं बल्कि उन्होंने आईपीएल 2023 के फाइनल में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 96 रन की गजब पारी खेली थी। इसके बाद से उनका बल्ला रुकने का नाम ही नहीं ले रहा। फिलहाल साई तमिलनाडु प्रीमियर लीग यानी टीएनपीएल में लाइका कोवई किंग्स के लिए खेल रहे हैं। लाइका के लिए खेलते हुए सुदर्शन खूब रन बना रहे हैं।

साई ने टीएनपीएल के पहले मैच में आईड्रीम तिरुप्पर तमजिंस के खिलाफ 86 रन बनाए। वहीं दूसरे मैच में नेल्लई रॉयल किंग्स के खिलाफ 90 रन बनाए। जबकि तीसरे मैच में उन्होंने चेपॉक सुपर गिल्लीज के खिलाफ नाबाद 64 रन बनाए। साई लगातार टीम इंडिया में अपनी जगह बनाने के लिए दावेदारी पेश कर रहे हैं। अगर ऐसा ही रहा तो वह बहुत जल्द भारत की ब्लू जर्सी में खेलते हुए दिख सकते हैं।

Latest articles

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...

छत्तीसगढ़ की बेटी संजू देवी को 50 लाख की प्रोत्साहन राशि, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया सम्मानित

रायपुर। भारत को कबड्डी विश्वकप और एशियन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक दिलाने वाली छत्तीसगढ़...

राजस्थान की बेटियां हर क्षेत्र में बना रही हैं अपनी विशिष्ट पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश की छात्राओं के साथ वर्चुअल संवाद के माध्यम...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...