16.5 C
London
Saturday, May 30, 2026
Homeभेल न्यूज़बीएचईएल के सुभाष नगर विश्राम घाट के मोक्ष द्वार से पहले गड्ढों...

बीएचईएल के सुभाष नगर विश्राम घाट के मोक्ष द्वार से पहले गड्ढों की भरमार

Published on

– अब जागा भेल प्रशासन सड़क का निर्माण शुरू

भोपाल

सुभाष नगर विश्राम घाट भोपाल में अंतिम संस्कार हेतु आने वाले रचना टावर के सामने से आएं या बीएचईएल तरफ से आएं है दोनों तरफ सड़क पर बहुत गड्ढे हो गए हैं। शहर के अधिकांश जनप्रतिनिधि,वरिष्ठ अधिकारी मृतकों के अंतिम संस्कार में शामिल होने आते हैं इसके बावजूद भी सड़क की स्थिति खराब है । पिछले एक दशक से इस सड़क की सुध लेने वाला कोई नहीं है। सड़क की हालत इतनी बदतर है कि अब इसपर अलकतरा भी नजर नहीं आता है। आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती है। दो पहिया वाहन और साइकिल चालक भी स्लिप करते हैं। कई लोग घायल हो चुके हैं। कोई भी चार पहिया वाहन चालक इस रोड में आना नहीं चाहता है।

विडंबना तो यहां तक है कि इसी सड़क पर सुभाष नगर विश्राम घाट का मोक्ष द्वार भी है। लोग सड़क की बदतर हालात पर तो यहां तक बोल जाते थे कि यहां मुर्दे भी हिचकोले खा जाए इतनी गड्ढों वाली सड़क है ये। अब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली है और आखिरकार इस सड़क का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। गौरतलब है कि एक बड़ी आबादी इस सड़क पर निर्भर है। सब्जी उत्पादन कर बाजार पहुंचाना, बच्चों की पढ़ाई के लिए स्कूल आना जाना, रोगियों को डॉक्टर के पास ले जाने में रहवासियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था।

इसी सड़क पर है बीएचईएल का पांच मेगावाट का सोलर प्लांट
अभी गत दिनों बीएचईएल के पांच मेगावाट के सोलर प्लांट का उद्घाटन हुआ था जो इसी विश्राम घाट के सामने वाली जमीन पर बना है। पांच मेगावाट के सोलर प्लांट में करीब 20 करोड़ रुपये खर्च हुए है। प्लांट बनने से करीब 150 लोगों के लिए रोजगार के अवसर भी मिलने लगेंगे। इसका उद्घाटन भेल के सीएमडी नलिन सिंघल द्वारा किया गया था, जब वे इस सड़क से आए थे तब भी भेल प्रशासन को सड़क की ऐसी दयनीय दशा को लेकर काफी शर्मिंदगी का सामना भी करना पड़ा था। उसके बाद ही बीएचईएल प्रशासन ने तत्परता दिखाते हुए सड़क का निर्माण कार्य शुरू कर दिया है जिसे लेकर स्थानिय रहवासियों ने राहत की सांस ली है।

Latest articles

एनटीपीसी बोंगाईगांव को दोहरा राष्ट्रीय सम्मान: सुरक्षा और सीएसआर में उत्कृष्टता के लिए मिले दो प्रतिष्ठित पुरस्कार, स्वर्ण श्रेणी में मारी बाजी

नई दिल्ली। परिचालन उत्कृष्टता, कार्यस्थल सुरक्षा, पर्यावरण संरक्षण और सामुदायिक विकास के प्रति अपनी...

विधायक सबनानी पहुंचे जनता के द्वार: रोशनपुरा और राहुल नगर बस्ती का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए जनसमस्याएं तुरंत सुलझाने के निर्देश

भोपाल। दक्षिण-पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के विधायक भगवानदास सबनानी ने शुक्रवार को अपने क्षेत्र की...

पद्मश्री गोडबोले दंपति से मिले सीएम विष्णुदेव साय: बोले- ‘बस्तर के लिए इनका 4 दशक का समर्पण मानवता की असाधारण मिसाल

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज अपने निवास कार्यालय में बस्तर के...

More like this

बीएचईएल के नरेश नेपा की डूबती नैय्या के बनें सहारा

नेपानगर की नेपा मिल में नया अध्याय: बिना किसी आर्थिक पैकेज के शुरू हुआ...

भेल कैंटीन में अव्यवस्थाओं पर भड़की एचएमएस यूनियन, औचक निरीक्षण कर दुरुस्त कराईं व्यवस्थाएं

भोपाल। प्रतिनिधि यूनियन एचएमएस के जुझारू कार्यकर्ताओं ने भेल कैंटीन की व्यवस्थाओं का औचक...

नई दिल्ली में आयोजित रोडशो में भेल ने प्रदर्शित की अपनी कोयला गैसीकरण तकनीक, केंद्रीय मंत्रियों ने किया दौरा

नई दिल्ली। भारत सरकार के कोयला मंत्रालय के तत्वावधान में नई दिल्ली में 'सतही...