11.3 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeराज्यगुरुग्राम में भारी बारिश से सड़कों पर पानी ही पानी, लगा 5...

गुरुग्राम में भारी बारिश से सड़कों पर पानी ही पानी, लगा 5 किलोमीटर लंबा जाम

Published on

दिल्ली-एनसीआर में पिछले दो दिन से बारिश की गतिविधायां देखने को मिल रही हैं. मौसम का मिजाज बदलने से एक तरफ जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली है तो वहीं कई इलाकों में बारिश मुसीबत बनी है. दिल्ली से सटे गुरुग्राम में भारी बारिश के बाद सड़कें दरिया बन गई हैं. तेज बारिश के बाद सड़कों पर 2 फीट से ज्यादा पानी भर गया है. जिससे गाड़ियों की रफ्तार धीमी पड़ी है.

कई गाड़ियां पानी में डूबी हुई दिखाई दे रही हैं, आज सुबह गुरुग्राम में हुई तेज बारिश और उसके बाद यहां के फोटो और वीडियो से अंदाजा लगाया जा सकता है कि बारिश के बाद हाइटेक से सिटी का क्या मंजर है.

दिल्ली-जयपुर एक्सप्रेसवे पर 5 किलोमीटर लंबा जाम
गुरुग्राम में सुबह से तेज बारिश के चलते कई इलाकों में जलजमाव की स्थिति है, जिसके चलते गुरुग्राम के कई इलाकों में जाम लग गया है. दिल्ली जयपुर एक्सप्रेसवे पर करीब 5 किलोमीटर तक गाड़ियां ही गाड़ियां नजर आ रही हैं. लंबे जाम से सुबह दफ्तर जाने वालों लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. हालांकि, ट्रैफिक पुलिस जाम से निजात दिलाने में जुटी हुई है.

मॉनसून से पहले गुरुग्राम का हाल बेहाल
ताजा बारिश से गुरुग्राम का नरसिंहपुर चौक का हाल बेहाल है. बता दें कि दिल्ली और इसके आसपास के इलाकों में अभी मॉनसून नहीं पहुंचा है, इसके बावजूद यहां की सड़कें लबालब हैं, जब मॉनसून दस्तक देगा उसके बाद के हाल पर अभी से सवाल उठ खड़े हुए हैं

पानी में डूब गए ट्रक और बस के पहिए
गुरुग्राम में सुबह से ही भारी बारिश से कई सड़कों पर पानी भर गया। बारिश इतनी ज्यादा हुई कि सड़कें नदियों की तरह बहती नजर आईं। ट्रक और बस जैसे बड़े वाहनों के पहिए पानी में डूब गए। गाड़ियां सड़क पर कतारों में खड़ी है और धीरे-धीरे रेंग रही है। ट्रैफिक पुलिस कोशिश में लगी हुई है कि किसी तरह जाम को खोला जा सके। ऑफिस आवर होने की वजह से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

जलभराव इतना ज्यादा हो गया कि एक सामान ले जाने वाली गाड़ी बीच सड़क में फंस गई। पानी में गाड़ी के पहिए डूब गए। गुरुग्राम में सड़क पर हुए जलभराव में बाइक आधे से ज्यादा डूब गई। पानी इतना ज्यादा था कि बाइक और स्कूटर जैसे वाहन चलाना मुश्किल है।

कल भी हुई थी बारिश
गुरुग्राम में मंगलवार को भी बारिश हुई। बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली। लेकिन हवा में आर्द्रता बढ़ जाने के कारण उमस का जरूर सामना करना पड़ा। उमस के चलते लोग दिनभर पसीना-पसीना होते रहे। आलम यह था कि लोग न घर में रह पा रहे हैं और न बाहर।

अभी और हो सकती है बारिश
मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि बुधवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और बारिश होने की संभावना है। इसके बाद आगामी कुछ दिनों तक मौसम साफ रहेगा और फिर आसमान में बादल छाए रहने के साथ बारिश हो सकती है।

Latest articles

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

वैष्णव छीपा समाज भोपाल का प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन सम्पन्न

भोपाल। वैष्णव छीपा समाज भोपाल का नौवां प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन गुफा मन्दिर...

भोपाल में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, भूमाफियाओं द्वारा प्लॉटिंग और निर्माण जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के ग्राम हताईखेड़ा में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे और निर्माण...

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

More like this

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...