11.3 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeराज्य'हज यात्रा के दौरान काबा में BJP-RSS के नाश की मांगी गईं...

‘हज यात्रा के दौरान काबा में BJP-RSS के नाश की मांगी गईं बद्दुआएं’, मोहसिन रजा का दावा

Published on

लखनऊ,

यूपी के पूर्व कैबिनेट मंत्री और बीजेपी नेता मोहसिन रजा ने दावा किया है कि कुछ लोगों ने हज यात्रा के दौरान काबा में देश की बीजेपी सरकार और आरएसएस के नाश की बद्दुआएं कीं. मोहसिन ने ट्वीट कर कहा कि इनकी जांच कराने के बाद ऐसे लोगों के खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा दर्ज होना चाहिए.

बीजेपी एमएलसी ने मंगलवार को काबा का एक वीडियो ट्वीट किया. इसमें उन्होंने सरकार से मांग करते हुए लिखा कि सरकार को इनकी नागरिकता खत्म करते हुए, इनकी ही मानसिकता वाले देश में भेज देना चाहिए. इसके बाद आजतक से बात करते हुए उन्होंने कहा, “हज जैसी पवित्र यात्रा और काबा जैसे मुक़द्दस स्थान पर भी देश विरोधी विदेशी ताकतों के हाथ के खिलौने ये चंद लोग जिन्होंने अपनी नकारात्मकता वाली सोच का प्रदर्शन किया है. ये लोग देश की भाजपा सरकार और आरएसएस के नाश की बद्दुआ कर रहे हैं.”

मोहसिन रजा की सरकार से मांग
मोहसिन रजा ने आगे कहा, “मैं भारत सरकार से मांग करता हूं कि इन लोगों की जांच होनी चाहिए. इनके पीछे छिपे हुए लोगों और संगठनों की जांच होनी चाहिए और ऐसे लोगों और संगठनों के खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा दर्ज होना चाहिए. इनकी नागरिकता समाप्त करते हुए इन्हें इनकी मानसिकता वाले देश भेज देना चाहिए. बीजेपी और आरएसएस के खिलाफ खुलेआम बददुआएं मांगी जा रही हैं. यह भारत के तमिल मुसलमान प्रतीत होते हैं. मैंने अपने मित्र से इसका ट्रांसलेशन पूछा तब पता चला कि कुछ अराजक तत्त्व काबा में देश विरोधी गतिविधि कर रहे हैं. यह सब लोकसभा चुनाव पर प्रभाव डालने के लिए हो रहा है.

अगर ऐसा हुआ तो ये गलत है: डिप्टी सीएम
वहीं आजतक से बात करते हुए डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि मैंने अभी वीडियो नहीं देखा है, लेकिन अगर ऐसा कुछ हुआ है तो गलत है. अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विदेश विभाग इसमें कुछ कह पाएगा. अगर यह मामला सही तो है यह गलत है. इससे लोगों की भावनाएं आहत होती हैं.

Latest articles

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

वैष्णव छीपा समाज भोपाल का प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन सम्पन्न

भोपाल। वैष्णव छीपा समाज भोपाल का नौवां प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन गुफा मन्दिर...

भोपाल में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, भूमाफियाओं द्वारा प्लॉटिंग और निर्माण जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के ग्राम हताईखेड़ा में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे और निर्माण...

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

More like this

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...