8 C
London
Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यमहिला BJP विधायक ने गाली देते हुए इंजीनियर को जड़ा थप्पड़, वीडियो...

महिला BJP विधायक ने गाली देते हुए इंजीनियर को जड़ा थप्पड़, वीडियो वायरल हुआ तो दी ये सफाई

Published on

नई दिल्ली

महाराष्ट्र भाजपा की महिला विधायक का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वह एक इंजीनियर को सबके सामने थप्पड़ जड़ते हुए दिखाई दे रही हैं। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि महिला विधायक पहले तो सबके सामने मीरा-भाइंदर महानगरपालिका के कर्मचारियों को फटकारती हैं। इसके बाद वह थप्पड़ जड़ते हुए अपशब्द भी कहती हैं।

इंजीनियर को जड़ा थप्पड़, वायरल हुआ वीडियो
बताया जा रहा है कि मीरा-भाइंदर के काशीमीरा इलाके में अवैध निर्माण के खिलाफ मुहिम चलाई जा रही थी। इसी से बीजेपी विधायक गीता जैन एक जूनियर इंजीनियर पर भड़क गई और उसे अपशब्द कहते हुए थप्पड़ मार दिया। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ तो इस पर विवाद खड़ा हो गया। विवाद बढ़ता देख गीता जैन ने सफाई देते हुए बताया कि आखिर किन स्थितियों में उन्होंने हाथ उठाया था।

गीता जैन ने दी ये सफाई
गीता जैन ने कहा कि सरकार के आदेश के मुताबिक, बारिश के मौसम में किसी भी घर को नहीं तोड़ने का आदेश दिया गया है। इसके बावजूद ये लोग एक महिला का घर तोड़ रहे थे। महिला ने मुझसे मदद मांगी और गई और जब इनसे सवाल पूछा तो यह हंस रहे थे। गीता जैन ने कहा कि पीड़ित महिला रो रही थी और उन्हीं के सामने ये हंस रहा था। इससे मुझे गुस्सा आ गया और मैंने थप्पड़ जड़ दिया।

@aestheticayush6 यूजर ने लिखा, “इस औरत को सरकारी अफसर पर हाथ उठाने और काम में बाधा डालने के जुर्म में तुरंत गिरफ्तार करना चाहिए।” @SantoshhOO7 यूजर ने लिखा, “इसे ही सत्ता के नशे में चूर होना कहते हैं। इन्हें अच्छे से पता है कि चुनाव में भावनात्मक मुद्दे लाकर चुनाव जीत जाएंगे या मोदी जी आयेंगे और जीत जाएंगे।”

सम्राट सिंह नाम के यूजर ने लिखा, “यह बीजेपी के संस्कार हैं जो असली है। बाकी टीवी पर दिखावा कर जनता को बेवकूफ बनाते हैं।” एक ट्विटर यूजर ने लिखा कि थप्पड़ मारती विधायक सबको दिखाई दे रही हैं, लेकिन वीडियो में एक महिला के रोने की आवाज आ रही है, किसी ने सुना क्या? एक अन्य ने लिखा, “ऐसे लोगों का समाज में कोई स्थान नहीं होना चाहिए पर दुर्भाग्य है कि ऐसे लोग हमारे समाज में फलते फूलते हैं, समाज का समर्थन भी पाते हैं और उनका प्रतिनिधि भी बन बैठते हैं।”

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सिविल सेवा परीक्षा टॉपर अनुज अग्निहोत्री को फोन पर दी बधाई, कहा- ‘यह सफलता राजस्थान के लिए गौरव’

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा-2025 में अखिल भारतीय स्तर पर प्रथम...

गोविन्दपुरा पुलिस की पहल: एडिशनल एसपी और टीआई ने नगर रक्षा समिति के सदस्यों को बांटे आईकार्ड

भोपाल राजधानी के गोविन्दपुरा थाना परिसर में शनिवार को नगर एवं ग्राम रक्षा समिति के...

पार्किंग विवाद में ऑटो चालक पर चाकू से जानलेवा हमला

भोपाल टीला जमालपुरा इलाके में पार्किंग को लेकर हुए विवाद में एक ऑटो चालक पर...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...