19 C
London
Tuesday, June 23, 2026
HomeUncategorizedफिल्मों के साथ अब कारोबार में उतरे 'मुन्ना भाई', संजय दत्त ने...

फिल्मों के साथ अब कारोबार में उतरे ‘मुन्ना भाई’, संजय दत्त ने शराब कंपनी में किया इन्वेस्ट

Published on

नई दिल्ली

बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त (अब पर्दे के साथ-साथ कारोबार जगत में भी धमाल मचाएंगे। संजय दत्त अब हीरो के साथ-साथ निवेशक बन गए हैं। संजय ने एक स्टार्टअप में पैसा लगाया है। उन्होंने जल्द ही लॉन्च होने वाले अल्कोबेव स्टार्टअप, कार्टेल एंड ब्रोज में निवेश किया है। हालांकि उन्होंने कितनी रकम निवेश की है, इसकी जानकारी नहीं मिल सकी है। कार्टेल एंड ब्रोज इंपोर्ट्स और रिटेल चैनलों के जरिए भारतीय बाजार में प्रीमियम शराब ब्रांडों की एक पूरी सीरीज लॉन्च करने की तैयारी में है। संजय ने इस स्टार्टअप में पैसा लगातार निवेशक बन गए हैं। आपको बता दें कि मोक्ष सानी कार्टेल एंड ब्रोज को लीड कर रहे हैं,जो शराब रिटेल चेन ‘लिविंग लिक्विड्ज’ के पार्टनर्स में से एक हैं। कंपनी ने हाल ही में अपना पहला प्रोडक्ट लॉन्च किया।

कंपनी ने हाल ही में अपना पहला ब्लेंडेड स्कॉच व्हिस्की पेश किया, जिसे उसने स्कॉटलैंड से लॉन्च किया। कंपनी अपने प्रोडक्ट में वोडका, टकीला, सिंगल माल्ट जैसे प्रोडक्ट को अपने प्रोफाइल में जोड़ने की तैयारी कर रही है। कंपनी प्रोडक्ट के उसकी साथ-साथ कीमत पर खास कर फोकस कर रही है, ताकि युवाओं को लुभाया जा सके। इस स्टार्टअप में लिंविंग लिक्विड्स के अलावा ड्रिंक बार एकेडमी के जितिन मेरानी और मॉर्गन बेवरेजेज के प्रमोटर रोहन निहलानी शामिल हैं।

बॉलिवुड का बिजनेस से प्यार
संजय दत्त ने अल्कोबेव स्टार्टअप, कार्टेल एंड ब्रोज (Cartel & Bros) में निवेश करने से पहले पहले भी कई निवेश किए हैं। उन्होंने इससे पहले साइबर मीडिया लिमिटेड में 1 फीसदी शेयर खरीदा है। साइबर मीडिया ग्रुप देश में करीब 12 मीडिया प्रॉपर्टीज को रन करता है। संजय दत्त ने यहां निवेश किया है। बॉलीवुड अभिनेताओं का कारोबार में निवेश कोई नई बात नहीं है। हाल ही में अक्षय कुमार ने ऑर्गेनिक फूड प्रोडक्ट्स बेचने वाली पुणे स्थित ‘टू ब्रदर्स ऑर्गेनिक फॉर्म्स’ (TBOF) में निवेश किया है।

Latest articles

सोमनाथ मंदिर राष्ट्रीय स्वाभिमान और सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि सोमनाथ मंदिर भारत के राष्ट्रीय स्वाभिमान, सांस्कृतिक...

जिला आधारित विकास मॉडल विकसित राजस्थान का आधार : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि जिला आधारित विकास मॉडल विकसित राजस्थान की...

विकसित भारत शिक्षा अधिनियम विधेयक-2025 पर सीएम भगवंत मान की आपत्ति, केंद्र से पुनर्विचार की मांग

चंडीगढ़। भगवंत मान ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को पत्र लिखकर प्रस्तावित ‘विकसित...

More like this

भोपाल के रंगमंच से बॉलीवुड तक: उदय अठरौलिया की दो नई फिल्मों में दिखेंगे अभिनय के अलग रंग

भोपाल। राजधानी के रंगमंच से अपने अभिनय सफर की शुरुआत करने वाले अभिनेता उदय...

“पति को जल्द गिरफ्तार करें, नहीं तो वह मुझे मार डालेगा”: घरेलू हिंसा की शिकार महिला ने लगाई गुहार

भोपाल। भोपाल के भीमनगर क्षेत्र की रहने वाली गीता पटेल ने अपने पति पर...

10 लेन अयोध्या बायपास परियोजना का मंत्री विश्वास सारंग ने किया निरीक्षण

करोंद में बार-बार पाइपलाइन टूटने पर ठेकेदार को फटकार, वसूला जाएगा मुआवजा भोपाल। प्रदेश के...