19 C
London
Tuesday, June 23, 2026
HomeUncategorizedचीन 30, पाकिस्तान 31 और भारत 7... यह रैंकिंग देख गदगद हो...

चीन 30, पाकिस्तान 31 और भारत 7… यह रैंकिंग देख गदगद हो जाएंगे आप

Published on

नई दिल्ली

अमेरिका का वीजा (US Visa) पाना भारतीयों के लिए तो आसान है। लेकिन कई ऐसे देश हैं, जहां के लोगों के लिए अमेरिका का वीजा पाना बहुत मुश्किल है। कुछ देशों के लिए तो यह नामुमकिन को मुमकिन करने जैसा है। वर्ल्ड ऑफ स्टेटिस्टिक्स ने यूएसए वीजा रिजेक्शन रेट, 2022 लिस्ट (जारी की है। इसमें बताया गया है कि अमेरिका ने किस देश के कितने फीसदी वीजा आवेदन रिजेक्ट किए। इस लिस्ट में टॉप पर मोनाको है। साल 2022 में मोनोको के 0 फीसदी यूएस वीजा आवेदन रिजेक्ट हुए थे। यानी मोनोको के जिस भी व्यक्ति ने यूएस वीजा के लिए अप्लाय किया उसे वीजा मिल गया है। इसके बाद दूसरे नंबर पर इजराइल (Israel) है, जिसके सिर्फ 2 फीसदी वीजा आवेदन ही रद्द हुए। वहीं, जापान के 6 फीसदी, हांगकांग के 5 फीसदी और अर्जेंटीना के 4 फीसदी यूएस वीजा आवेदन रद्द हुए।

इस देश के सारे वीजा आवेदन हुए रद्द
साल 2022 में एक देश ऐसा भी था जिसके 100 फीसदी यूएस वीजा आवेदन रिजेक्ट कर दिए गए। यह देश था माइक्रोनेशिया (Micronesia)। यहां के एक भी व्यक्ति को अमेरिका का वीजा नहीं मिल पाया। इसके बाद मॉरिटानिया के 90 फीसदी, सोमालिया के 74 फीसदी, रवांडा के 36 फीसदी और कनाडा के 58 फीसदी वीजा आवेदन रिजेक्ट हुए।

इराक-इरान के लोगों को मुश्किल से मिलता है वीजा
अमेरिका ने इराक, इरान और अफगानिस्तान के भी बड़ी संख्या में वीजा आवेदन रद्द किये हैं। अमेरिका ने इरान के 54 फीसदी, अफगानिस्तान के 53 फीसदी और इराक के 54 फीसदी वीजा आवेदन रद्द किये। यानी इराक के जितने लोगों ने यूएस वीजा के लिए आवेदन किया उनके आधे को भी वीजा नहीं मिल पाया।

पाकिस्तान-चीन फिसड्डी
पाकिस्तान और चीन के लोग भी यूएस वीजा पाने में फिसड्डी साबित हुए हैं। अमेरिका ने साल 2022 में चीन के 30 फीसदी वीजा आवेदन रद्द किए। वहीं, पाकिस्तान के 31 फीसदी वीजा आवेदन रद्द किये गए। इसके अलावा सीरिया के 43 फीसदी और बांग्लादेश के 30 फीसदी वीजा आवेदन रद्द हुए।

भारत टॉप-10 में
वर्ल्ड ऑफ स्टेटिस्टिक्स की इस लिस्ट में भारत टॉप-10 में है। साल 2022 में अमेरिका ने भारत के सिर्फ 7 फीसदी वीजा आवेदन ही रद्द किये। यानी भारत के 100 लोगों ने वीजा के लिए आवेदन किया, तो 93 लोगों को वीजा मिल गया। इस लिस्ट में भारत से नीचे कई बड़े देश हैं। जैसे- यूके के 16 फीसदी, सऊदी अरब के 14 फीसदी, ऑस्ट्रेलिया के 13 फीसदी, न्यूजीलैंड के 13 फीसदी, फ्रांस के 13 फीसदी, जर्मनी के 12 फीसदी और स्पेन के 11 फीसदी यूएस वीजा आवेदन रिजेक्ट हुए।

Latest articles

सोमनाथ मंदिर राष्ट्रीय स्वाभिमान और सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि सोमनाथ मंदिर भारत के राष्ट्रीय स्वाभिमान, सांस्कृतिक...

जिला आधारित विकास मॉडल विकसित राजस्थान का आधार : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि जिला आधारित विकास मॉडल विकसित राजस्थान की...

विकसित भारत शिक्षा अधिनियम विधेयक-2025 पर सीएम भगवंत मान की आपत्ति, केंद्र से पुनर्विचार की मांग

चंडीगढ़। भगवंत मान ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को पत्र लिखकर प्रस्तावित ‘विकसित...

More like this

भोपाल के रंगमंच से बॉलीवुड तक: उदय अठरौलिया की दो नई फिल्मों में दिखेंगे अभिनय के अलग रंग

भोपाल। राजधानी के रंगमंच से अपने अभिनय सफर की शुरुआत करने वाले अभिनेता उदय...

“पति को जल्द गिरफ्तार करें, नहीं तो वह मुझे मार डालेगा”: घरेलू हिंसा की शिकार महिला ने लगाई गुहार

भोपाल। भोपाल के भीमनगर क्षेत्र की रहने वाली गीता पटेल ने अपने पति पर...

10 लेन अयोध्या बायपास परियोजना का मंत्री विश्वास सारंग ने किया निरीक्षण

करोंद में बार-बार पाइपलाइन टूटने पर ठेकेदार को फटकार, वसूला जाएगा मुआवजा भोपाल। प्रदेश के...