16.5 C
London
Saturday, May 30, 2026
Homeभेल न्यूज़भेल के कस्तूरबा अस्पताल में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

भेल के कस्तूरबा अस्पताल में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

Published on

भोपाल

बुधवार को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया, जिसकी मुख्य अतिथि डॉ. अल्पना तिवारी, चीफ मेडिकल सर्विसेज कस्तूरबा चिकित्सालय भेल और विशिष्ट अतिथि डाक्टर रश्मि परमहंस थी। कार्यक्रम की शुरुआत शांति पाठ से की गई बाद में पवनमुक्तासन, ताड़ासन, भ्रामरी प्राणायम, नाड़ी शोधन प्राणायाम योग निद्रा आदि करवाए।

मुख्य अतिथि डॉ. तिवारी ने कहा कि आज अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की थीम सरकार द्वारा वसुधैव कुटुम्बकम के सिद्धांत पर रखी गई है जिसके परिपेक्ष्य में हमारा बीएचईएल भोपाल मिनी भारत के रूप में विख्यात है हमारे कारखाने की यही खासियत है कि यहां पर हर मजहब के लोग मिलजुल कर रहते हैं। हम हमारे कर्मचारियों का उपचार दवाईयों के साथ योग से भी करते हैं।

स्वामी अमृत बिंदु ने बताया कि इस अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर परमहंस स्वामी सत्यानंद सरस्वती जी का बहुत बड़ा योगदान है इन्होंने भारत में ही नही 77 से अधिक देशों में अपने योग केन्द्र खोले और योग को भव्यता प्रदान की। हमारे बीएचईएल कारखाने में एचई योग मित्र मण्डल की स्थापना करवाने वाले परमहंस स्वामी सत्यानंद सरस्वती जी थे। आज पूरा विश्व सत्यानंद सरस्वती जी के सिखाए योग से स्वस्थ जीवन जी रहे हैं।

कार्यक्रम के अंत में डॉ. परमहंस ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर उपस्थित मुख्य अतिथ, योग शिक्षक स्वामी अमृत बिंदु और योग साधकों का आभार व्यक्त किया। आनंद विहार विद्यालय: आनंद विहार विद्यालय में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। 2023 की थीम “योग फौर वसुधैव कुटुंबकम “की धारणा पर आधारित विश्व भर के लोगों को एक स्वस्थ जीवनशैली जीने के लिए प्रेरित करने का सुखद प्रयास है। योगाभ्यास के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर वनिता समाज प्रेसिडेंट अर्चना बागची , स्कूल की अध्यक्षा श्रीमती मधु शरण तथा विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्यों ने बच्चों के उत्तम स्वास्थ्य ,मानसिक बल एवं उज्जवल भविष्य की कामना की।

Latest articles

एनटीपीसी बोंगाईगांव को दोहरा राष्ट्रीय सम्मान: सुरक्षा और सीएसआर में उत्कृष्टता के लिए मिले दो प्रतिष्ठित पुरस्कार, स्वर्ण श्रेणी में मारी बाजी

नई दिल्ली। परिचालन उत्कृष्टता, कार्यस्थल सुरक्षा, पर्यावरण संरक्षण और सामुदायिक विकास के प्रति अपनी...

विधायक सबनानी पहुंचे जनता के द्वार: रोशनपुरा और राहुल नगर बस्ती का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए जनसमस्याएं तुरंत सुलझाने के निर्देश

भोपाल। दक्षिण-पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के विधायक भगवानदास सबनानी ने शुक्रवार को अपने क्षेत्र की...

पद्मश्री गोडबोले दंपति से मिले सीएम विष्णुदेव साय: बोले- ‘बस्तर के लिए इनका 4 दशक का समर्पण मानवता की असाधारण मिसाल

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज अपने निवास कार्यालय में बस्तर के...

More like this

बीएचईएल के नरेश नेपा की डूबती नैय्या के बनें सहारा

नेपानगर की नेपा मिल में नया अध्याय: बिना किसी आर्थिक पैकेज के शुरू हुआ...

भेल कैंटीन में अव्यवस्थाओं पर भड़की एचएमएस यूनियन, औचक निरीक्षण कर दुरुस्त कराईं व्यवस्थाएं

भोपाल। प्रतिनिधि यूनियन एचएमएस के जुझारू कार्यकर्ताओं ने भेल कैंटीन की व्यवस्थाओं का औचक...

नई दिल्ली में आयोजित रोडशो में भेल ने प्रदर्शित की अपनी कोयला गैसीकरण तकनीक, केंद्रीय मंत्रियों ने किया दौरा

नई दिल्ली। भारत सरकार के कोयला मंत्रालय के तत्वावधान में नई दिल्ली में 'सतही...