14.3 C
London
Sunday, April 19, 2026
Homeखेलसुनील छेत्री की हैट्रिक, सैफ चैंपियनशिप में भारत ने पाकिस्तान को 4-0...

सुनील छेत्री की हैट्रिक, सैफ चैंपियनशिप में भारत ने पाकिस्तान को 4-0 से रौंदा

Published on

सैफ चैंपियनशिप में भारतीय फुटबॉल टीम ने पाकिस्तान को 4-0 से हरा दिया है। दोनों टीमों का मुकाबला बेंगलुरु के श्री कांतीरवा स्टेडियम में खेला गया। भारत के लिए कप्तान सुनील छेत्री ने कमाल का प्रदर्शन करते हुए हैट्रिक गोल दागे। उनके अलावा उदांता सिंह ने एक गोल किया। छेत्री ने तीन में से दो गोल पेनल्टी पर किए।

भारतीय टीम ने चौथा गोल कर दिया है। भारत के लिए यह गोल उदांता सिंह कुमाम ने किया। भारत के 81वें मिनट में यह गोल हुआ। अब पाकिस्तान के लिए वापसी मुश्किल हो गई है। उदांता सब्स्टीट्यूट खिलाड़ी के रूप में मैदान पर उतरे थे। इस गोल से भारत की बढ़त 4-0 की हो गई है।

सुनील छेत्री की हैट्रिक
भारतीय कप्तान सुनील छेत्री ने हैट्रिक लगा दिया है। 74वें मिनट में भारतीय टीम को पेनल्टी मिली। छेनी ने इसपर गोल करते भारतीय टीम को बढ़त को 3-0 कर दिया।

भारतीय कोच से भिड़े पाकिस्तानी खिलाड़ी
45वें मिनट में भारतीय कोच की भिड़ंत पाकिस्तान खिलाड़ी से हो गई। पाकिस्तानी खिलाड़ी जब थ्रो इन ले रहा था, तभी भारतीय कोच इगोर स्टिमैक ने गेंद को हाथ मार दिया। इसके बाद पाकिस्तान के इस खिलाड़ी आकर स्टिमैक से भिड़ गई। फिर भारतीय खिलाड़ी भी आ गए और काफी धक्का मुक्की हुई।

मामला शांत होने के बाद मैच रेफरी ने भारतीय कोच को रेड कार्ड दिया। वहीं पाकिस्तान कोच को येलो कार्ड दिया गया। इसके साथ ही भारत के डिफेंडर संदेश झिंगन और पाकिस्तान के मिड फील्डर राहिस नबी को भी येलो कार्ड दिखाया गया।

फ्री किक पर चूके छेत्री
सुनील छेत्री के पास पहले ही हाफ में हैट्रिक पूरा करने का मौका था। 30वें मिनट में पाकिस्तान के खिलाड़ी ने बॉक्स के पास ही फाउल कर दिया। मोहम्मद उमर हयाद को येलो कार्ड मिला और भारत को फ्री किक। कप्तान छेत्री ने किक लिया लेकिन बॉल पोस्ट पर नहीं रख पाए।

भारत का दूसरा गोल
भारतीय टीम ने 15वें मिनट में दूसरा गोल भी कर दिया है। इस बार भी कप्तान सुनील छेत्री ही गोल स्कोरर रहे। पाकिस्तान के डिफेंडर ने बॉक्स में गलती की और इसकी वजह से भारत को पेनल्टी मिली। कप्तान सुनील छेत्री ने इसपर गोल कर टीम की बढ़त 2-0 की कर दी।

सुनील छेत्री ने किया गोल
भारत और पाकिस्तान का मुकाबला शुरू हो गया है। सुनील छेत्री के गोल की मदद से भारतीय टीम ने मुकाबले में बढ़त भी बना ली है। 10वें मिनट में भारतीय कप्तान ने गोल किया। इस गोल ने भारत को मुकाबले में 1-0 से आगे कर दिया है।

लय में है भारतीय टीम
भारतीय फुटबॉल टीम अच्छी लय में चल रही है। टीम ने कुछ दिनों पहले ही इंटरकांटिनेंटल कप को अपने नाम किया था। 18 जून को हुए खिताबी मुकाबले में भारत ने लेबनान को 2-0 से हराया था। टूर्नामेंट में भारत को एक भी मैच में हार नहीं मिली थी। भारत के लिए फाइनल में कप्तान सुनील छेत्री के साथ ही लल्लिंज़ुआला छंगटे ने गोल किया था। सुनील छेत्री के नाम इंटरनेशनल फुटबॉल में 87 गोल हैं। वह दुनिया में सबसे ज्यादा गोल करने के मामले में 5वें नंबर पर हैं।

भारत और पाकिस्तान में हुए हैं 26 मुकाबले
भारत और पाकिस्तान के बीच अभी तक फुटबॉल के 26 मुकाबले हुए हैं। इसमें टीम इंडिया को 13 जीत मिली है और 10 मुकाबले ड्रॉ रहे हैं। पाकिस्तान को सिर्फ तीन ही मैच में जीत मिली है। सैफ चैंपियनशिप की बात करें तो भारतीय टीम 8 बार विजेता रही है। वहीं पाकिस्तान ने अभी तक फाइनल में एक बार भी जगह नहीं बना पाई है।

Latest articles

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...

छत्तीसगढ़ की बेटी संजू देवी को 50 लाख की प्रोत्साहन राशि, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया सम्मानित

रायपुर। भारत को कबड्डी विश्वकप और एशियन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक दिलाने वाली छत्तीसगढ़...

राजस्थान की बेटियां हर क्षेत्र में बना रही हैं अपनी विशिष्ट पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश की छात्राओं के साथ वर्चुअल संवाद के माध्यम...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...