6.9 C
London
Monday, March 30, 2026
HomeUncategorizedकॉन्ट्रोवर्सी के बीच कम हुआ 'आदिपुरुष' का टिकट प्राइस, मेकर्स का बड़ा...

कॉन्ट्रोवर्सी के बीच कम हुआ ‘आदिपुरुष’ का टिकट प्राइस, मेकर्स का बड़ा फैसला

Published on

रिलीज हुई फिल्म ‘आदिपुरुष’ को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है. पहले तो डायलॉग्स को लेकर बवाल मचा. इसके बाद किरदारों के गैटअप और विभीषण की पत्नी के बोल्ड सीन को लेकर दर्शकों ने बैन की मांग की. हालांकि, मेकर्स ने अब डायलॉग्स तो बदल दिए पर लिप्सिंग अभी भी फिल्म में खराब ही नजर आ रही है. अब फिल्म को लेकर एक नया अपडेट सामने आ रहा है. मेकर्स ने ऑडियन्स को सरप्राइज देते हुए फिल्म की टिकट प्राइस कम कर दी है.

मेकर्स का बड़ा फैसला
‘आदिपुरुष’ अब मास ऑडियन्स बेहद ही कम दामों पर देख सकेगी. फिल्म की टिकट का रेट मेकर्स ने 150 रुपये कर दिया है, वह भी 3डी विजुअल्स का. बता दें कि ‘आदिपुरुष’ ने केवल पांच दिनों में 395 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है. पैन इंडिया इस फिल्म का मास ऑडियन्स काफी एन्जॉय कर रही है. बच्चों के बीच फिल्म को लेकर काफी बज बना हुआ है.

मेकर्स ने यह कदम परिवार को एक साथ थिएटर्स लेकर आने के लिए उठाया है. अब तो फिल्म में डायलॉग्स भी बदल दिए गए हैं. ऐसे में मेकर्स ने आने वाले दो दिन यानी 22 और 23 जून को फिल्म के टिकट प्राइस बेहद ही कम कर दिए हैं. इस तरह मास ऑडियन्स कम दाम में सिनेमैटिक एक्स्पीरियंस ले पाएगी. पर इसमें एक लूपहोल है. अगर आप फिल्म को 3डी में देख रहे हैं तो 3डी ग्लासेस के लिए आपको थिएटर में एक्स्ट्रा चार्जेज देने होंगे.

बता दें कि फिल्म का निर्देशन ओम राउत ने संभाला है. रिपोर्ट्स की मानें तो ‘आदिपुरुष’ को बनाने में 500 करोड़ रुपये का खर्च आया है. फिल्म ने पहले दो दिन खूब अच्छी कमाई की. पर ‘आदिपुरुष’ के कंटेंट और डायलॉग की चारो ओर आलोचना होने लगी. कई जगह पर फिल्म को बैन करने की भी मांग उठी. अब इन विवादों के चलते फिल्म की कमाई में गिरावट देखने को मिली है. ऐसे में मेकर्स ने रेट कम करके और कमाई करने का फैसला लिया है.

ओम राउत की बिग बजट फिल्म ‘आदिपुरुष’ में प्रभास ने भगवान राम का रोल अदा किया है. कृति सेनन मां सीता के किरदार में दिखाई दीं. वहीं सैफ अली खान ने रावण का रोल निभाया है.

Latest articles

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

भंडारा खाकर लौट रहे युवक को बस ने कुचला, मौके पर मौत

भोपाल राजधानी के एमपी नगर इलाके में शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। गायत्री...

एम्स भोपाल में जल्द शुरू होगी लंग ट्रांसप्लांट सुविधा, मरीजों को दूसरे शहर नहीं जाना पड़ेगा

भोपाल एम्स भोपाल में जल्द ही फेफड़ा प्रत्यारोपण (लंग ट्रांसप्लांट) की सुविधा शुरू होने जा...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...