6.9 C
London
Monday, March 30, 2026
HomeUncategorizedअमेरिका के दौरे पर पीएम मोदी, इधर न्यूयॉर्क से आई भारत के...

अमेरिका के दौरे पर पीएम मोदी, इधर न्यूयॉर्क से आई भारत के लिए सबसे अच्छी खबर!

Published on

नई दिल्ली,

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिका के दौरे पर हैं और दुनिया में India-US के संबंधों का जिक्र हो रहा है. इस बीच भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए अच्छी खबर आई है. दरअसल, ग्लोबल रेटिंग एजेंसी Fitch Ratings ने गुरुवार को चालू वित्त वर्ष 2023-24 के लिए भारत की आर्थिक वृद्धि का अनुमान 6 फीसदी से बढ़ाकर 6.3 फीसदी कर दिया है.

रेटिंग एजेंसी 0.3 फीसदी का किया इजाफा
रेटिंग एजेंसी फिच ने भारत में विकास की तेज रफ्तार को देखते हुए लिया है. इनमें पहली तिमाही में मजबूत परिणाम और निकट अवधि की तेजी विकास की संभावना शामिल है. गौरतलब है कि भारतीय इकोनॉमी की जीडीपी अनुमान से बेहतर 6.1 फीसदी रही थी. वहीं पूरे वित्त वर्ष 2022-23 के लिए 7.2 फीसदी रही.

इससे पहले वित्त वर्ष 22 में अर्थव्यवस्था 9.1 फीसदी की दर से आगे बढ़ी थी. कोरोना की मार से जहां दुनिया के तमाम देश बेहाल रहे और अभी भी उन पर असर दिखाई दे रहा है, वहीं भारत दुनिया में सबसे तेजी से आगे बढ़ती अर्थव्यवस्था बनकर उभरा है.

भारत की ग्रोथ लगातार हो रही मजबूत
इकोनॉमिस्ट्स के साथ ही अब रेटिंग एजेंसियों ने भी ये मान लिया है कि भारत की जीडीपी ग्रोथ (GDP Growth) मजबूत बनी हुई है. गुरुवार को जारी की गई फिच की रिपोर्ट में कहा गया है कि भारतीय अर्थव्यवस्था व्यापक रूप से मजबूत है. इसमें अनुमान जाहिर किया गया कि 2023 की पहली तिमाही (जनवरी-मार्च) में यह सालाना आधार 6.1 प्रतिशत की दर से बढ़ी है.

मैन्यूफैक्चरिंग सेक्टर में रिकवरी
ग्रोथ अनुमान में संशोधन तमाम मानकों के आधार पर किया है. फिच के मुताबिक, हालिया महीनों में वाहन बिक्री के आंकड़े उम्मीद से बेहतर रहे हैं, वहीं PMI सर्वे और ऋण की वृद्धि भी मजबूत बनी हुई है. इसके चलते चालू वित्त वर्ष के लिए वृद्धि दर के अनुमान को 0.3 फीसदी का इजाफा करते हुए बढ़ाकर 6.3 फीसदी कर दिया गया है. फिच के मुताबिक, मार्च तिमाही में जीडीपी ग्रोथ उम्मीद से बेहतर रही है और दो तिमाही गिरावट के बाद मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में रिकवरी देखने को मिल रही है.

फिच ने पहले जताया था ये अनुमान
इससे पहले महंगाई के उच्च स्तर पर पहुंचने और लगातार बढ़ती ब्याज दरों के चलते ग्लोबल डिमांड में कमी को देखते हुए रेटिंग एजेंसी फिच ने वित्त वर्ष 2023-24 के लिए भारत के ग्रोथ अनुमान को 6.2 फीसदी से घटाकर 6 फीसदी कर दिया था. अब इसे एक बार फिर से बढ़ा दिया है. रिपोर्ट के मुताबिक, Fitch Ratings ने 2024-25 और 2025-26 में वृद्धि दर 6.5 फीसदी रहने का अनुमान जाहिर किया है.

Latest articles

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

भंडारा खाकर लौट रहे युवक को बस ने कुचला, मौके पर मौत

भोपाल राजधानी के एमपी नगर इलाके में शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। गायत्री...

एम्स भोपाल में जल्द शुरू होगी लंग ट्रांसप्लांट सुविधा, मरीजों को दूसरे शहर नहीं जाना पड़ेगा

भोपाल एम्स भोपाल में जल्द ही फेफड़ा प्रत्यारोपण (लंग ट्रांसप्लांट) की सुविधा शुरू होने जा...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...