भोपाल
बीएचईएल,भोपाल के प्रगति दीर्घा में आईटोओटी संस्थान के तीसरे बैच के 54 बच्चों ने दीर्घा का विजिट किया। इस अवसर पर छात्रों को प्रमाणपत्र भी वितरित किए गए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महाप्रबंधक एचआर अविनाश चन्द्रा ने बच्चों से आईटीओटी संस्थान के प्रवेश से संबंधित प्रक्रिया के बारे में जानकारी प्राप्त कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। श्रीमती स्वागता सक्सेना ने बच्चों को जानकारी दी। अमोल चौबे ने बच्चों को ज्ञानार्जन के विषय पर प्रकाश डाला। सौरभ खुराना द्वारा मैकेनिकल इंजीनियरिंग से संबंधित विषय पर व्याख्यान दिया। अरविन्द तिवारी एवं अतीक खान द्वारा बच्चों को बीएचईएल के मॉडलों के बारे में संक्षिप्त जानकारी दी गई। कार्यक्रम मे ंआभार प्रदर्शन अतीक खान द्वारा किया गया।
