भोपाल
भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) महारत्न कंपनी में कौन बनेगा डायरेक्टर इंडस्ट्रियल सिस्टम एंड प्रोडक्ट इसको लेकर अटकलों का दौर शुरू हो गया है। दरअसल, अगस्त में भेल के डायरेक्टर पॉवर उपेंद्र कुमार मठारू एवं डायरेक्टर इंडस्ट्रियल सिस्टम एंड प्रोडक्ट डॉ. रेणू गेरा रिटायर होंगे। इसके चलते इस पद के लिए 30 जून को साक्षात्कार होंगे।
साक्षात्कार में ईडी प्रवीण किशोर, ईडी कोप्पू सदाशिव मूर्ति, ईडी श्रीमती बाणी वर्मा , जीएम एसएम रामानाथन, जीतेंद्र दास, जीएम, आलोक कुमार सिंघल, जीएम एनटीबीसी स्वप्नेंदू कुमार पंडा, ग्रुप जीएम संदीप जैन शामिल होंगे। सूत्रों की मानें तो डायरेक्टर इंडस्ट्रियल सिस्टम एंड प्रोडक्ट के पद के लिए त्रिची यूनिट के जीएमआई रामानाथन, पॉवर सेक्टर के ईडी प्रवीण किशोर, बेंगलुरू यूनिट की ईडी बाणी वर्मा, दिल्ली कारपोरेट आफिस के ईडी केएस मूर्ति प्रबल दावेदार बताए जा रहे हैं।
हालांकि पॉवर सेक्टर के महाप्रबंधक जीतेंद्र दास का नाम भी चर्चाओं में है। गौरतलब है कि श्रीमती बाणी वर्मा और केएस मूर्ति चेयरमैन पद के लिए भी आवेदन कर चुके हैं। ऐसे में 30 जून को साक्षात्कार के बाद इन्हें मौका मिलता है या नहीं ये अलग बात है। नवंबर 2023 में भेल के चेयरमैन व मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ . नलिन सिंघल भेल की सेवाओं को अलविदा कहेंगे। उन्हेंं एक्सटेंशन मिलता है या नहीं यह अलग बात है।
तीन ईडी भी होंगे रिटायर
यह भी कहा जा रहा है कि अगस्त माह में भेल के तीन कार्यपालक निदेशक रिटायर होने वाले हंै। ऐसे में इनकी जगह भी अन्य कार्यपालक निदेशक लेंगे। ईडी कारपोरेट एसके बवेजा ईडी पॉवर सेक्टर जी मूरली, एवं ईडी हैदराबाद एस वरदाराजन अगस्त 2023 में रिटायर होंगे। खबर है कि उनके रिटायरमेंट के पूर्व ईडी पद के लिए साक्षात्कार भी हो सकते है।
