हरिद्वार
बीएचईएल हरिद्वार में भी अंतरराष्ट्रीय योग दिवस बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। इस उपलक्ष्य में बीएचईएल योग मंडल द्वारा उपनगरी स्थित स्वर्ण जयंती पार्क में एक विशेष योग प्रशिक्षण सत्र का आयोजन किया गया । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महाप्रबंधक (प्रभारी) सीएफएफपी विवेक कुमार रायजादा थे । इस अवसर पर अपने सम्बोधन में विवेक कुमार रायजादा ने योग से होने वाले अनेक लाभों से अवगत कराया ।
उन्होंने बताया कि योग हजारों वर्ष पूर्व हमारे ऋ षि-मुनियों द्वारा अपनाई गई जीवन पद्धति है, जिससे वे अपने शरीर को स्वस्थ रखते थे । साथ ही रायजादा ने सभी से योगासन एवं प्रणायाम को अपनी दिनचर्या में शामिल करने की अपील की । कार्यक्रम को बीएचईएल योग मंडल के अध्यक्ष एसके सोमानी ने भी सम्बोधित किया तथा सभी को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं दीं ।
कार्यक्रम में योग प्रशिक्षक एलएस रावत ने अनेक आसनों एवं प्राणायामों का विधिवत अभ्यास कराया । प्रतिभागियों ने भी बड़ी लगन एवं उत्साह के साथ मर्झर, त्रिपाद, उष्ट्र, शशांक, मंडूक आदि आसनों एवं कपालभाति, अनुलोम-विलोम, भ्रामरी सहित विभिन्न प्राणायामों आदि का अभ्यास किया ।इस अवसर पर बीएचईएल योग मंडल के सचिव जे. बी. सिंह सहित अनेक महाप्रबंधक,वरिष्ठ अधिकारी,कर्मचारी एवं उनके परिजन आदि उपस्थित थे।
