8.3 C
London
Monday, March 30, 2026
HomeUncategorizedअब US में अडानी ग्रुप की जांच, इन लोगों से हो रही...

अब US में अडानी ग्रुप की जांच, इन लोगों से हो रही है पूछताछ…. टूटे सभी शेयर!

Published on

नई दिल्ली,

अडानी ग्रुप की कंपनियों के शेयरों में शुक्रवार को बड़ी गिरावट देखने को मिली. इसके पीछे की वजह अमेरिका में चल रही है जांच को बताया जा रहा है. दरअसल, अमेरिकी फर्म हिंडनबर्ग रिसर्च ने अडानी समूह पर स्टॉक मैनुपुलेशन और अकाउंटिंग फ्रॉड का आरोप लगाया था. इसके बाद अडानी समूह ने निवेशकों का भरोसा जीतने के लिए रोड शो किया था और इंवेस्टर्स से बातचीत की थी. ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि अमेरिका में सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज कमीशन (SEC) इसकी जांच कर रहा है.

निवेशकों से पूछताछ
अमेरिकी सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज कमीशन ने अडानी ग्रुप के बड़े शेयरहोल्डर्स से पूछा है कि समूह के साथ उनकी क्या बातचीत हुई. इस साल जनवरी के महीने में हिंडनबर्ग ने अपनी रिपोर्ट में अडानी समूह की कंपनियों पर शेयर की कीमतों में हेरफेर करने का आरोप लगाया था.

हिंडनबर्ग ने अपनी कंपनियों में कहा था कि अडानी समूह ने स्टॉक की कीमतों में हेरफेर के लिए ऑफशोर कंपनियों का इस्तेमाल किया था. साथ रिसर्च फर्म ने अडानी ग्रुप के उच्च कर्ज के बारे में भी चिंता जताई थी.हिंडनबर्ग (Hindenburg) की रिपोर्ट के बाद अडानी समूह की कंपनियों के शेयरों में भारी गिरावट आई थी और निवेशकों की संपत्ति में 11 बिलियन डॉलर का नुकसान हुआ था.

भारत में जांच के दायरे में अडानी समूह
ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि अडानी समूह में बड़ी हिस्सेदारी रखने वाले संस्थागत निवेशकों से ब्रुकलिन और एसईसी के अटॉर्नी कार्यालय ने पूछा है कि अडानी समूह ने अमेरिकी निवेशकों को क्या बताया है.

दो अन्य लोगों ने ब्लूमबर्ग को बताया कि SEC ने भी हाल के महीनों में इस तरह की जांच शुरू की है. अडानी समूह के एक प्रवक्ता ने ब्लूमबर्ग को बताया कि उसे निवेशकों को किसी समन के बारे में जानकारी नहीं है. गौतम अडानी के नेतृत्व वाला अडानी समूह पहले से ही भारत में नियामक जांच के दायरे में है.

अडानी ग्रुप की कंपनियों के शेयर टूटे
जांच की खबर के बाद अडानी एंटरप्राइजेज लिमिटेड के शेयरों में भारी बिकवाली देखने को मिली. लगातार तीसरे सत्र में शेयरों में गिरावट नजर आई. स्टॉक 2,395.90 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज 9.73 प्रतिशत गिरकर 2,162.85 रुपये के दिन के निचले स्तर पर पहुंच गया.

शुक्रवार की सुबह 11 बजे अडानी एंटरप्राइजेज के शेयर 8.92 फीसदी की गिरावट के साथ 2,182.10 रुपये पर कारोबार कर रहे थे. अडानी पोर्ट्स 4.8 फीसदी गिरकर 709.75 रुपये पर आ गया. अडानी पावर 5.12 फीसदी फिसलकर 243.65 रुपये पर पहुंच गया.

अडानी ट्रांसमिशन 6.88 फीसदी गिरकर 749.50 रुपये पर और अडानी ग्रीन एनर्जी 2.6 फीसदी गिरकर 948.75 रुपये पर कारोबार कर रहा था. अडानी टोटल गैस 3.47 फीसदी गिरकर 632.40 रुपये पर ट्रेड कर रहा था. अडानी विल्मर 2.98 फीसदी गिरकर 405.90 रुपये पर आ गया.

Latest articles

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

भंडारा खाकर लौट रहे युवक को बस ने कुचला, मौके पर मौत

भोपाल राजधानी के एमपी नगर इलाके में शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। गायत्री...

एम्स भोपाल में जल्द शुरू होगी लंग ट्रांसप्लांट सुविधा, मरीजों को दूसरे शहर नहीं जाना पड़ेगा

भोपाल एम्स भोपाल में जल्द ही फेफड़ा प्रत्यारोपण (लंग ट्रांसप्लांट) की सुविधा शुरू होने जा...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...