8.3 C
London
Monday, March 30, 2026
HomeUncategorized'इंडिया इज इंदिरा...' कंगना रनौत की 'इमरजेंसी' का टीजर रिलीज, इस दिन...

‘इंडिया इज इंदिरा…’ कंगना रनौत की ‘इमरजेंसी’ का टीजर रिलीज, इस दिन रिलीज होगी मूवी

Published on

कंगना रनौत की अपकमिंग मूवी ‘इमरजेंसी’ का पहला प्रोमो रिलीज कर दिया गया है। एक्ट्रेस ने इस फिल्म को डायरेक्ट किया है और इसमें वो पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के दमदार किरदार में नजर आ रही हैं। कंगना ने सोशल मीडिया पर फिल्म की रिलीज डेट की भी अनाउंसमेंट की है। ये मूवी 24 नवंबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।Emergency का प्रोमो वीडियो, 25 जून 1975 को अराजकता की स्थिति से शुरू होता है। प्रदर्शनकारी सड़क पर हंगामा कर रहे हैं। हर जगह पथराव हो रहा है। पूरा अखबार इसी तरह की खबरों से पटा पड़ा है।

प्रोमो में Anupam Kher कहते हैं, ‘भारत के इतिहास की सबसे अंधेर घड़ी आ चुकी है। सरकार राज नहीं, अहंकार राज है ये। ये हमारी नहीं, इस देश की मौत है। इस तानाशाही को रोकना होगा।’ इसके बाद कंगना की आवाज आती है, ‘मुझे इस देश की रक्षा करने से कोई नहीं रोक सकता, क्योंकि इंडिया इंदिरा है और इंदिरा इंडिया है।’

कंगना ने कही ये बात
कंगना रनौत कहती हैं, ‘इमरजेंसी हमारे इतिहास के सबसे महत्वपूर्ण और डार्केस्ट चैप्टर में से एक है, जिसे युवा भारत को जानना जरूरी है। यह एक महत्वपूर्ण कहानी है और मैं इस रचनात्मक यात्रा को एक साथ शुरू करने के लिए प्रतिभाशाली एक्टर सतीश कौशिक, अनुपम खेर, श्रेयश, महिमा और मिलिंद की शुक्रगुजार हूं। मैं भारत के इतिहास के इस उल्लेखनीय प्रसंग को बड़े पर्दे पर लाने के लिए उत्साहित हूं। जय हिंद!’

साल 2021 में हुई थी फिल्म की अनाउंसमेंट
कंगना रनौत ने ‘इमरजेंसी’ मूवी की अनाउंसमेंट साल 2021 में की थी। इसे रितेश शाह ने लिखा है, जिन्होंने कंगना रनौत की आखिरी मूवी ‘धाकड़’ लिखी थी। इसमें कंगना रनौत और अनुपम खेर के अलावा मिलिंद सोमन, महिमा चौधरी, दिवंगत एक्टर सतीश शाह और श्रेयस तलपड़े ने भी अहम रोल निभाया है।

Latest articles

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

भंडारा खाकर लौट रहे युवक को बस ने कुचला, मौके पर मौत

भोपाल राजधानी के एमपी नगर इलाके में शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। गायत्री...

एम्स भोपाल में जल्द शुरू होगी लंग ट्रांसप्लांट सुविधा, मरीजों को दूसरे शहर नहीं जाना पड़ेगा

भोपाल एम्स भोपाल में जल्द ही फेफड़ा प्रत्यारोपण (लंग ट्रांसप्लांट) की सुविधा शुरू होने जा...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...