18.7 C
London
Tuesday, April 28, 2026
Homeराष्ट्रीयहां मैंने ही मूसेवाला को मरवाया, सलमान खान को भी मारेंगे... गैंगस्टर...

हां मैंने ही मूसेवाला को मरवाया, सलमान खान को भी मारेंगे… गैंगस्टर गोल्डी बराड़ की हिमाकत तो देखिए!

Published on

चंडीगढ़:

जो भारत का मोस्ट वॉन्टेड अपराधी है, वह टीवी न्यूज चैनल में खुलेआम इंटरव्यू दे रहा है और सिस्टम को ललकार रहा है। गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने कबूल किया कि उसी ने सिद्धू मूसेवाला को मरवाया और अब सलमान खान उसके निशाने पर है। कुख्यात गैंगस्टर सतविंदर सिंह उर्फ गोल्डी बराड़ ने एक टीवी न्यूज चैनल ‘इंडिया टुडे’ से बातचीत में कहा कि समय मिलने पर वह सलमान खान को भी मारेगा। गोल्डी बराड़ के ऊपर कनाडा पुलिस ने इनाम रखा है और उसके खिलाफ इंटरपोल पुलिस ने रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया है।

सिद्धू मूसेवाला की हत्या का कबूलनामा देते हुए गोल्डी बराड़ ने टीवी न्यूज चैनल को दिए इंटरव्यू में कहा कि ‘बहुत सोच समझकर किया है। इसके लिए जो कुर्बानी देनी पड़े, देंगे लेकिन जो जरूरी था हमने कर दिया।’ मूसेवाला को मारने के पीछे वजह बताते हुए गोल्डी बराड़ ने कहा, ‘वह बहुत अहंकारी था और बिगड़ा हुआ था। उसके पास जरूरत से ज्यादा पैसा था। पॉलिटिकल पावर और पुलिस की पावर जरूरत से ज्यादा थी जिसका मिसयूज कर रहा था। उसको सबक सिखाना जरूरी था।’

मूसेवाला को मारने के पीछे वजह बताई
गोल्डी बराड़ ने आगे कहा, ‘उसने हमारे कुछ ऐसे पर्सनल नुकसान किए हैं, कुछ ऐसी गलतियां कर बैठा जो माफी के लायक नहीं थी। मैंने कई पत्रकारों को कॉल लगाया विक्की मिडुखेड़ा के मर्डर के बाद। एक पत्रकार को फोन लगाया था सिद्धू को मारने से पहले कि इसका नाम सरेआम आ रहा है। पुलिस कुछ नहीं कर रही है। कांग्रेस की सरकार है। इसका सीएम के साथ उठना बैठना है। कोई तो पूछो इसका नाम आया और ये सरेआम घूम रहा है अफसरों के साथ।’

‘दाऊद से दोस्ती नहीं’
गोल्डी बराड़ ने कहा कि ‘कई दिन से मीडिया में चल रहा है कि दाऊद इब्राहिम के हमारा गठजोड़ है। मैं साफ कर देना चाहता हूं कि जिन लोगों ने देश में बम धमाके किए उनसे हमारी कोई दोस्ती नहीं। उसने कहा कि पाकिस्तान में बैठे आतंकी हरविंदर सिंह रिंदा से बात होती थी। उसी ने सिद्धू मूसेवाला से सुलह कराई थी।’

‘सलमान जो जरूर मारेंगे’
अभिनेता सलमान खान के लिए गोल्डी बराड़ ने कहा, ‘हम उसे मारेंगे, जरूर मारेंगे। भाई साहब (लॉरेंस) ने माफी मांगने के लिए कहा था लेकिन उसने नहीं मांगी। जैसा हमने पहले भी कहा है। यह सिर्फ सलमान खान की बात नहीं है। जो भी हमारे दुश्मन हैं, हम उन्हें मारेंगे। सलमान खान हमारा टारगेट है।’

Latest articles

मप्र सरकार फिर लेगी 2800 करोड़ का कर्ज, नए वित्त वर्ष के पहले महीने में ही उधारी का सिलसिला तेज

भोपाल। मप्र की मोहन यादव सरकार नए वित्त वर्ष के पहले ही महीने में...

दहेज के खिलाफ अनूठी मिसाल : दूल्हे ने ठुकराए 25 लाख नकद और 15 तोला सोना, बोले- ‘हमें बहू नहीं, बेटी चाहिए’

भोपाल। समाज में जहां आज भी दहेज को प्रतिष्ठा का पैमाना माना जाता है,...

दक्षिण से ओबीसी तक: मंत्री कृष्णा गौर ने कांग्रेस के 3 ‘भ्रामक दावों’ की खोली पोल

भोपाल। मप्र विधानसभा में नारी शक्ति संशोधन विधेयक पर चर्चा के दौरान राज्यमंत्री (स्वतंत्र...

कांग्रेस नहीं मानी तो कौरवों की तरह परिणाम भुगतना पड़ेगा: राज्यमंत्री कृष्णा गौर का विपक्ष पर हमला

भोपाल। मप्र विधानसभा में सोमवार को नारी शक्ति और महिला आरक्षण के मुद्दे पर...

More like this

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...