16.5 C
London
Saturday, May 30, 2026
Homeभेल न्यूज़बीएचईएल के चेयरमेन पद के साक्षात्कार में सिर्फ दो ईडी होंगे शामिल,...

बीएचईएल के चेयरमेन पद के साक्षात्कार में सिर्फ दो ईडी होंगे शामिल, साथ में दो डायरेक्टरों के भी होंगे साक्षात्कार

Published on

भोपाल

भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) के सबसे महत्वपूर्ण पद चेयरमेन व मैनेजिंग डायरेक्टर पद के साक्षात्कार के लिए सिर्फ दो कार्यपालक निदेशक शामिल होंगे वहीं भेल के दो डायरेक्टर पद के लिए इसी दिन साक्षात्कार होंगे। जानकारी के मुताबिक चेयरमैन के लिए बेंगलुरू यूनिट की कार्यपालक निदेशक श्रीमती बानी वर्मा और दिल्ली कारपोरेट के कार्यपालक निदेशक केएस मूर्ति साक्षात्कार में शामिल होंगे। यह साक्षात्कार 30 जून को दिल्ली में होंगे।

दूसरी और भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) महारत्न कंपनी में डायरेक्टर इंडस्ट्रियल सिस्टम एंड प्रोडक्ट और डायरेक्टर पॉवर के साक्षात्कार भी 30 जून को ही होंगे। इसको लेकर अटकलों का दौर शुरू हो गया है। दरअसल, भेल के डायरेक्टर पॉवर उपेंद्र कुमार मठारू एवं डायरेक्टर इंडस्ट्रियल सिस्टम एंड प्रोडक्ट डॉ. रेणू गेरा रिटायर होंगे। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) महारत्न कंपनी में कौन बनेगा डायरेक्टर इंडस्ट्रियल सिस्टम एंड प्रोडक्ट इसको लेकर अटकलों का दौर शुरू हो गया है।

दरअसल, अगस्त में भेल के डायरेक्टर पॉवर उपेंद्र कुमार मठारू एवं डायरेक्टर इंडस्ट्रियल सिस्टम एंड प्रोडक्ट डॉ. रेणू गेरा रिटायर होंगे। इसके चलते इस पद के लिए 30 जून को साक्षात्कार होंगे। डायरेक्टर द्वय के पद के साक्षात्कार में ईडी प्रवीण किशोर, ईडी कोप्पू सदाशिव मूर्ति, ईडी श्रीमती बानी वर्मा , जीएम एसएम रामानाथन, जीतेंद्र दास, जीएम, आलोक कुमार सिंघल, जीएम एनटीबीसी स्वप्नेंदू कुमार पंडा, जीएम संदीप जैन शामिल होंगे। सूत्रों की मानें तो डायरेक्टर इंडस्ट्रियल सिस्टम एंड प्रोडक्ट के पद के लिए त्रिची यूनिट के जीएमआई रामानाथन, पॉवर सेक्टर के ईडी प्रवीण किशोर, बेंगलुरू यूनिट की ईडी बानी वर्मा, दिल्ली कारपोरेट आफिस के ईडी केएस मूर्ति प्रबल दावेदार बताए जा रहे हैं।

बड़ी बात यह है कि चेयरमेन पद के दोनों उम्मीदवार डायरेक्ट आईएस एंड पी और पॉवर के साक्षात्कार में भी भाग लेेंगे। इससे पता चलता है कि चेयरमेन के दोनों दावेदार में से एक चेयरमेन तो दूसरा डायरेक्टर बनेगा ही। इसकी तस्वीर साक्षात्कार के बाद साफ हो जाएगी। सूत्रों की मानें तो सीएमडी पद के साक्षात्कार दोपहर 1 से 2 बजे, डायरेक्टर आईएस एंड पी दोपहर 2 से 4 बजे और डायरेक्टर पॉवर के साक्षात्कार शाम 4.15 से 6.15 बजे तक होंगे।

Latest articles

एनटीपीसी बोंगाईगांव को दोहरा राष्ट्रीय सम्मान: सुरक्षा और सीएसआर में उत्कृष्टता के लिए मिले दो प्रतिष्ठित पुरस्कार, स्वर्ण श्रेणी में मारी बाजी

नई दिल्ली। परिचालन उत्कृष्टता, कार्यस्थल सुरक्षा, पर्यावरण संरक्षण और सामुदायिक विकास के प्रति अपनी...

विधायक सबनानी पहुंचे जनता के द्वार: रोशनपुरा और राहुल नगर बस्ती का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए जनसमस्याएं तुरंत सुलझाने के निर्देश

भोपाल। दक्षिण-पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के विधायक भगवानदास सबनानी ने शुक्रवार को अपने क्षेत्र की...

पद्मश्री गोडबोले दंपति से मिले सीएम विष्णुदेव साय: बोले- ‘बस्तर के लिए इनका 4 दशक का समर्पण मानवता की असाधारण मिसाल

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज अपने निवास कार्यालय में बस्तर के...

More like this

बीएचईएल के नरेश नेपा की डूबती नैय्या के बनें सहारा

नेपानगर की नेपा मिल में नया अध्याय: बिना किसी आर्थिक पैकेज के शुरू हुआ...

भेल कैंटीन में अव्यवस्थाओं पर भड़की एचएमएस यूनियन, औचक निरीक्षण कर दुरुस्त कराईं व्यवस्थाएं

भोपाल। प्रतिनिधि यूनियन एचएमएस के जुझारू कार्यकर्ताओं ने भेल कैंटीन की व्यवस्थाओं का औचक...

नई दिल्ली में आयोजित रोडशो में भेल ने प्रदर्शित की अपनी कोयला गैसीकरण तकनीक, केंद्रीय मंत्रियों ने किया दौरा

नई दिल्ली। भारत सरकार के कोयला मंत्रालय के तत्वावधान में नई दिल्ली में 'सतही...