18.7 C
London
Tuesday, April 28, 2026
Homeराष्ट्रीयमैं दो-तीन सालों से कनाडा से बाहर हूं... तो कहां छिपा है...

मैं दो-तीन सालों से कनाडा से बाहर हूं… तो कहां छिपा है लॉरेंस का यार गैंगस्टर गोल्डी बराड़?

Published on

नई दिल्ली

पंजाबी सिंगर सिद्दू मूसेवाला हत्याकांड का मास्टर माइंड और मोस्ट वॉन्टेड गैंगस्टर सतविंदर सिंह उर्फ गोल्डी बराड़ ने आजतक चैनल से बातचीत में चौंकाने वाले दावे किए हैं। बराड़ ने कहा है कि उसने और उसके गैंग के और लोगों ने मूसेवाला की हत्या की है और सलमान खान भी उनके टारगेट पर है, मौका मिलेगा तो जरूर मारेंगे। लेकिन उसका दावा है कि उसने कनाडा में कोई आपराधिक वारदात को अंजाम नहीं दिया है। वह कनाडा में एक आम आदमी की तरह रहता है। उसका दावा है कि फिलहाल 2 सालों से वह कनाडा से बाहर है।

इंटरव्यू के दौरान बराड़ से पूछा गया कि भारत के अलावा कनाडा पुलिस की वॉन्टेड लिस्ट में भी उसका नाम है और कनाडा पुलिस ने उस पर डेढ़ करोड़ रुपये का इनाम रखा है। इस सवाल के जवाब में बराड़ ने कहा, ‘मैं इसके बारे में कुछ नहीं कह सकता है। मैं कनाडा में आम बंदे ही तरह रहता हूं। आम लोगों की तरह मेहनत करके गुजर बसर करता हूं। पता नहीं क्यों कनाडा पुलिस ऐसा बयान दे रही है। मैंने कनाडा में कोई अपराध नहीं किया है। मैं दो-तीन सालों से कनाडा से बाहर हूं।’ ऐसे में सवाल खड़ा होता है कि बराड़ ने किस देश में शरण ली है। जांच एजेंसियों के सूत्र बराड़ के अमेरिका में छिपे होने का दावा कर चुके हैं।

क्यों की मूसेवाला की हत्या?
गोल्डी बराड़ से इंटरव्यू में पूछा गया कि उन्होंने सिद्दू मूसेवाला की हत्या क्यों की? हत्या के पीछे क्या मकसद था? इस सवाल के जवाब में बराड़ ने कहा, ‘उसने हमारे कुछ ऐसे पर्सनल नुकसान किए हैं, कुछ ऐसी गलतियां कर बैठा जो माफी के लायक नहीं थी। मैंने कई पत्रकारों को कॉल लगाया विक्की मिडुखेड़ा के मर्डर के बाद एक पत्रकार को फोन लगाया था सिद्धू को मारने से पहले कि इसका नाम सरेआम आ रहा है। पुलिस कुछ नहीं कर रही है। कांग्रेस की सरकार है। इसका सीएम के साथ उठना बैठना है। कोई तो पूछो इसका नाम आया और ये सरेआम घूम रहा है अफसरों के साथ।’

Latest articles

दहेज के खिलाफ अनूठी मिसाल : दूल्हे ने ठुकराए 25 लाख नकद और 15 तोला सोना, बोले- ‘हमें बहू नहीं, बेटी चाहिए’

भोपाल। समाज में जहां आज भी दहेज को प्रतिष्ठा का पैमाना माना जाता है,...

दक्षिण से ओबीसी तक: मंत्री कृष्णा गौर ने कांग्रेस के 3 ‘भ्रामक दावों’ की खोली पोल

भोपाल। मप्र विधानसभा में नारी शक्ति संशोधन विधेयक पर चर्चा के दौरान राज्यमंत्री (स्वतंत्र...

कांग्रेस नहीं मानी तो कौरवों की तरह परिणाम भुगतना पड़ेगा: राज्यमंत्री कृष्णा गौर का विपक्ष पर हमला

भोपाल। मप्र विधानसभा में सोमवार को नारी शक्ति और महिला आरक्षण के मुद्दे पर...

शादी के 7 महीने बाद युवक ने की आत्महत्या, इंस्टाग्राम पर वीडियो डाल पत्नी और ससुराल वालों पर लगाए आरोप

भोपाल। राजधानी के शाहपुरा थाना क्षेत्र स्थित कान्वेवेल होटल पैलेस में रविवार सुबह एक...

More like this

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...