14.2 C
London
Tuesday, April 28, 2026
Homeभोपालशादी के 7 महीने बाद युवक ने की आत्महत्या, इंस्टाग्राम पर वीडियो...

शादी के 7 महीने बाद युवक ने की आत्महत्या, इंस्टाग्राम पर वीडियो डाल पत्नी और ससुराल वालों पर लगाए आरोप

Published on

भोपाल। राजधानी के शाहपुरा थाना क्षेत्र स्थित कान्वेवेल होटल पैलेस में रविवार सुबह एक 28 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। मृतक की पहचान हबीबगंज निवासी विकास हिरवे के रूप में हुई है। सुसाइड करने से पहले विकास ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें उसने अपनी पत्नी और ससुराल पक्ष पर मानसिक प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाए हैं।

पुलिस ने मर्ग कायम कर वीडियो को जांच में लिया है। परिजनों के अनुसार, विकास ने करीब 7 महीने पहले ही स्नेहा सोलंकी के साथ प्रेम विवाह किया था। शुरुआती दिनों के बाद से ही दोनों के बीच अनबन रहने लगी थी। शनिवार शाम को भी पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ, जिसके बाद विकास बिना बताए घर से निकल गया और रात में होटल में कमरा बुक किया। रविवार सुबह जब होटल स्टाफ ने कमरे में शव लटका देखा, तो पुलिस को सूचना दी। मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है, लेकिन युवक का सोशल मीडिया पर अपलोड किया गया वीडियो ही अब मुख्य आधार है।

विकास ने इंस्टाग्राम पर साझा किए गए अपने आखिरी वीडियो में कहा, “मैं अपनी मर्जी से सुसाइड कर रहा हूं और इसकी जिम्मेदार मेरी पत्नी है।” उसने आरोप लगाया कि उसकी पत्नी पिछले 10 दिनों से घर का कीमती सामान और गहने अपने मायके भेज रही थी और उसे लगातार झूठे केस में फंसाने की धमकी दे रही थी। युवक ने अपनी मौत के लिए पत्नी और दादी सास को मुख्य रूप से जिम्मेदार ठहराया है।

मृतक के परिजनों ने बताया कि परिवार ने स्नेहा को बहुत प्यार दिया, लेकिन वह आए दिन विवाद करती थी। रविवार दोपहर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। शाहपुरा पुलिस के अनुसार, इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए गए वीडियो और परिजनों के बयानों के आधार पर मामले की गहनता से जांच की जा रही है, जिसके बाद आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

इंदौर में 24 मई को आयोजित होगा तैलिक साहू राठौर महासभा का राष्ट्रीय अधिवेशन

इन्दौर। भारतीय तैलिक साहू राठौर महासभा इंदौर संभाग द्वारा आगामी 24 मई 2026 को...

एमपी में मौसम के दोहरे तेवर: भीषण गर्मी के बीच आंधी-बारिश और ओलों की मार, कई शहरों में टूटे रिकॉर्ड

भोपाल। मप्र में इन दिनों कुदरत के दो अलग-अलग रंग देखने को मिल रहे...