9.5 C
London
Monday, March 30, 2026
HomeUncategorizedसुपरटेक के चेयरमैन आरके अरोड़ा गिरफ्तार, ED ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में...

सुपरटेक के चेयरमैन आरके अरोड़ा गिरफ्तार, ED ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में की कार्रवाई

Published on

नई दिल्ली

ईडी (ED) ने कंस्ट्रक्शन कंपनी सुपरटेक (Supertech) के चेयरमैन आरके अरोड़ा को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में उनके दिल्ली ऑफिस से गिरफ्तार किया है। लाइव हिंदुस्तान ने अपनी एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी है। ईडी आरके अरोड़ा से पिछले तीन दिनों से पूछताछ कर रही थी। मंगलवार को पूछताछ के बाद केंद्रीय एजेंसी ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। रिपोर्ट के अनुसार मंगलवार को भी ईडी ने समन भेजकर आरके अरोड़ा को पूछताछ के लिए बुलाया था। पूछताछ के बाद देर शाम मनी लॉन्ड्रिंग मामले में अरोड़ा को गिरफ्तार कर लिया गया। ईडी की तरफ से अरोड़ा के परिजनों को गिरफ्तारी की सूचना दी गई। बता दें कि आरके अरोड़ा बिल्डरों के संगठन नेरेडको के चेयरमैन भी हैं।

कई राज्यों में दर्ज है एफआईआर
सुपरटेक ग्रुप ऑफ कंपनीज के खिलाफ दिल्ली पुलिस, हरियाणा पुलिस और यूपी पुलिस ने कई एफआईआर दर्ज की हुई हैं। इन्हीं एफआईआर के बेस पर धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA) के तहत ईडी ने इन्वेस्टिगेशन शुरू की थी। इन सभी एफआईआर में एक जैसा आरोप था। आरोप था कि कंपनी और उसके डायरेक्टर अपनी रियल एस्टेट प्रोजेक्ट्स में बुक किये गे फ्लैटों के खिलाफ संभावित खरीदारों से एडवांस रकम लेकर लोगों को धोखा दे रहे हैं। आरोप लगाया गया कि कंपनी टाइम पर फ्लैटों का कब्जा देने में फेल रही है।

घर खरीदारों की रकम को किया डायवर्ट
ईडी की कार्रवाई से समाने आया कि सुपरटेक लिमिटेड और ग्रुप की दूसरी कंपनियों ने होम बायर्स से पैसा जुटाया। साथ ही फ्लैट बनाने के नाम से बैंकों से लोन भी लिया। और इस फंड को ग्रुप की दूसरी कंपनियों के नाम जमीन खरीदने के लिए डायवर्ट कर दिया गया। इन जमीनों को फिर से बैंकों से कर्ज लेने के लिए गिरवी रख दिया गया। सुपरटेक ग्रुप ने बैंकों को पेमेंट करने में भी डिफॉल्ट किया। ऐसे करीब 1500 करोड़ के लोन एनपीए बन गए हैं।

Latest articles

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

भंडारा खाकर लौट रहे युवक को बस ने कुचला, मौके पर मौत

भोपाल राजधानी के एमपी नगर इलाके में शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। गायत्री...

एम्स भोपाल में जल्द शुरू होगी लंग ट्रांसप्लांट सुविधा, मरीजों को दूसरे शहर नहीं जाना पड़ेगा

भोपाल एम्स भोपाल में जल्द ही फेफड़ा प्रत्यारोपण (लंग ट्रांसप्लांट) की सुविधा शुरू होने जा...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...