18.7 C
London
Tuesday, June 23, 2026
HomeUncategorizedभगवा ड्रेस पहन काजोल ने दिए पोज तो ट्विटर यूजर्स ने मजे...

भगवा ड्रेस पहन काजोल ने दिए पोज तो ट्विटर यूजर्स ने मजे लेते हुए कहा- बोलो जुबां केसरी

Published on

बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल इन दिनों ‘लस्ट स्टोरीज’ के दूसरे सीजन और The Trail को लेकर चर्चा में हैं। Lust Stories का दूसरा सीजन 29 जून को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगा। इसके अलावा ‘द ट्रायल’ 19 जुलाई को डिज्नी हॉटस्टार पर स्ट्रीम होने वाला है।इसी बीच काजोल ने सोशल मीडिया पर अपना एक छोटा सा वीडियो शेयर किया है। जिसमें उन्होंने भगवा रंग के कपड़े पहने हैं। काजोल ने फैंस को बताया है कि ये रंग उनका पसंदीदा है। तमाम लोगों ने उनके लुक की तारीफ की है तो कुछ ने उनकी खिंचाई की है।

ट्विटर पर लोगों ने बताया विमल पान मसाला
ट्विटर पर काजोल ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा है,”मेरे पसंदीदा रंगों में से एक… और अब आप जानते हैं क्यों?” ये ही पोस्ट उन्होंने इंस्टाग्राम पर भी किया है। ट्विटर पर यूजर्स ने उन्हें विमल पान मसाला बता दिया है। स्नेहा नाम की यूजर ने लिखा,”विमला।” के नाम के यूजर ने विमल पान मसाले के पैकेट की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा,”कहीं आप ने ही तो इस के ऊपर के कपड़े तो डिजाइन नही किये? वैसे आप दिख बहुत गॉर्जियस रही हैं।”

इंस्टाग्राम पर हो रही जमकर तारीफ
काजोल ने ये वीडियो इंस्टाग्राम पर भी शेयर किया है। फैंस ने काजोल की तारीफ की है। सैफ अली खान की बहन सबा पटौदी ने लिखा,”ऑरेंज तुमपर बहुंत अच्छा लग रहा है।” फैंस काजोल की खूबसूरती और उनके लुक की जमकर तारीफ कर रहे हैं। एक फैन ने लिखा,”रंग दे तू मोहे गेरुआ।”

काजोल ने क्यों लिखा ऐसा कैप्शन?
आपको बता दें कि इस साल की सुपर हिट फिल्म ‘पठान’ के गाने में दीपिका पादुकोण की बिकिनी को लेकर खूब विवाद हुआ था। दरअसल दीपिका ने इस गाने में भगवा बिकिनी पहनी थी। इस फिल्म का देशभर में विरोध हुआ था। फिल्म के पोस्टर जलाये गए थे, फिल्म को बैन करने की मांग की गई थी। लोगों का कहना था कि इससे हिंदुओं की भावनाएं आहत हुई हैं।

Latest articles

सोमनाथ मंदिर राष्ट्रीय स्वाभिमान और सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि सोमनाथ मंदिर भारत के राष्ट्रीय स्वाभिमान, सांस्कृतिक...

जिला आधारित विकास मॉडल विकसित राजस्थान का आधार : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि जिला आधारित विकास मॉडल विकसित राजस्थान की...

विकसित भारत शिक्षा अधिनियम विधेयक-2025 पर सीएम भगवंत मान की आपत्ति, केंद्र से पुनर्विचार की मांग

चंडीगढ़। भगवंत मान ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को पत्र लिखकर प्रस्तावित ‘विकसित...

More like this

भोपाल के रंगमंच से बॉलीवुड तक: उदय अठरौलिया की दो नई फिल्मों में दिखेंगे अभिनय के अलग रंग

भोपाल। राजधानी के रंगमंच से अपने अभिनय सफर की शुरुआत करने वाले अभिनेता उदय...

“पति को जल्द गिरफ्तार करें, नहीं तो वह मुझे मार डालेगा”: घरेलू हिंसा की शिकार महिला ने लगाई गुहार

भोपाल। भोपाल के भीमनगर क्षेत्र की रहने वाली गीता पटेल ने अपने पति पर...

10 लेन अयोध्या बायपास परियोजना का मंत्री विश्वास सारंग ने किया निरीक्षण

करोंद में बार-बार पाइपलाइन टूटने पर ठेकेदार को फटकार, वसूला जाएगा मुआवजा भोपाल। प्रदेश के...