9.5 C
London
Monday, March 30, 2026
HomeUncategorizedसेंसेक्स-निफ्टी ने तोड़े रिकॉर्ड, नए शिखर पर भारतीय शेयर बाजार, इन वजहों...

सेंसेक्स-निफ्टी ने तोड़े रिकॉर्ड, नए शिखर पर भारतीय शेयर बाजार, इन वजहों से आईं तेजी

Published on

नई दिल्ली,

बुधवार 28 जून 2023 भारतीय शेयर बाजार (Indian Stock Market) के लिए ऐतिहासिक दिन साबित हुआ है. बीएसई के सेंसेक्स (BSE Sensex), एनएसई के निफ्टी-50 (NSE Nifty) और बैंक निफ्टी (Bank Nifty) तीनों ने अपने ऑल टाइम हाई लेवल को छुआ. बाजार में शुरुआत के साथ ही जोरदार तेजी देखने को मिली. कारोबार के दौरान सेंसेक्स 1000 अंक से ज्यादा उछलकर 64,050 के लेवल पर पहुंच गया. इस तेजी से एक ही दिन में निवेशकों की संपत्ति में 2.09 लाख करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई.

निफ्टी-50 ने भी 300 अंक से ज्यादा की छलांग लगाई और पुराने सारे रिकॉर्ड तोड़ते हुए 19,000 के पार पहुंच गया. इसके अलावा बैंक निफ्टी ने भी नए उच्च स्तर 44,508 के लेवल को छुआ. स्टॉक मार्केट में आई ये तेजी निवेशकों को मालामाल करने वाली साबित हुई है.

रॉकेट की तरह भागे Sensex-Nifty
शेयर बाजार (Share Market) में कारोबार शुरू होने के साथ ही सेंसेक्स और निफ्टी में तेजी का सिलसिला शुरू हो गया था, जो कारोबार के अंत कर जारी रहा. प्री-ओपन में ही निफ्टी ने 18,900 के ऊपर खुलते हुए कारोबार स्टार्ट किया था. इससे पहले Nifty का ऑल टाइम हाई 18,887.60 अंक था. इस रिकॉर्ड को शुरुआती 60 अंकों की तेजी के साथ पहले ही तोड़ दिया था, लेकिन जैसे-जैसे दिन का कारोबार आगे बढ़ा, निफ्टी में बढ़त भी तेज होती गई.

दोपहर 2 बजे तक निफ्टी 312 अंक उछलकर 19,011 पर पहुंच गया था, जो इसका ऑल टाइम हाई लेवल है. हालांकि, आखिरी घंटे के कारोबार के दौरान इसमें कुछ गिरावट देखने को मिली और ये इंडेक्स 280.90 अंक या 1.50% की तेजी लेते हुए 18,972.10 पर बंद हुआ.

Nifty की तरह ही बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का Sensex भी बुधवार को 63701.78 के नए ऑल टाइम हाई पर ओपन हुआ था. इसके बाद इसने जो रफ्तार पकड़ी वो आखिर तक देखने को मिली. दोपहर 2 बजे तक ये 1000 अंक से ज्यादा की तेजी के साथ 64,050 के लेवल तक पहुंच गया था. ये सेंसेक्स का अब तक ऑल टाइम हाई है. हालांकि, कारोबार के अंत में सेंसेक्स में भी मामूली गिरावट देखने को मिली, फिर भी ये 945.42 अंक या 1.50% की बढ़त के साथ 63,915.42 पर क्लोज हुआ.

सेंसेक्स के 24 स्टॉक हरे निशान पर बंद
गौरतलब है कि अमेरिकी और यूरोपीय बाजारों में तेजी के साथ ही फॉरेन इन्वेस्टर्स के निवेश बढ़ाने के चलते बाजार ने शुरुआत के साथ ही तेजी पकड़ ली थी. कारोबार खत्म होने पर बीएसई के 30 शेयरों वाले इंडेक्स सेंसेक्स में 24 शेयर हरे निशान पर बंद हुए, जबकि छह शेयरों में गिरावट देखने को मिली. तेजी लेकर बंद हुए शेयरों की बात करें तो इसमें Tata Motors (2.38%), Sunpharma (2.07%), NTPC (1.80%), Titan (1.64%) समेत अन्य स्टॉक शामिल रहे. वहीं HCLTECH, Wipro, Kotak Bank, BajajFinsv, M&M और TECHM के स्टॉक लाल निशान पर बंद हुए.

शेयर बाजार में निवेशकों की बल्ले-बल्ले
बुधवार को Stock Market में आई तूफानी तेजी के चलते निवेशकों की बल्ले-बल्ले हो गई. इससे पिछले कारोबारी दिन मंगलवार को बाजार में तेजी देखने को मिली थी. आज मार्केट में तेजी के बाद कारोबार के अंत में बीएसई पर लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप बढ़कर 2.94 लाख करोड़ हो गया. जबकि बीते 26 जून को 2.90 लाख करोड़ रुपये था. इस हिसाब से देखें तो दो दिन में शेयर बाजार इन्वेस्टर्स की संपत्ति में करीब 4 लाख करोड़ रुपये का इजाफा हुआ है.

Latest articles

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

भंडारा खाकर लौट रहे युवक को बस ने कुचला, मौके पर मौत

भोपाल राजधानी के एमपी नगर इलाके में शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। गायत्री...

एम्स भोपाल में जल्द शुरू होगी लंग ट्रांसप्लांट सुविधा, मरीजों को दूसरे शहर नहीं जाना पड़ेगा

भोपाल एम्स भोपाल में जल्द ही फेफड़ा प्रत्यारोपण (लंग ट्रांसप्लांट) की सुविधा शुरू होने जा...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...