16.5 C
London
Saturday, May 30, 2026
Homeभेल न्यूज़कौन बनेगा बीएचईएल का चेयरमेन, अटकलों का बाजार गर्म

कौन बनेगा बीएचईएल का चेयरमेन, अटकलों का बाजार गर्म

Published on

भोपाल

भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) महारत्न कंपनी का कौन बनेगा चेयरमैन को लेकर प्रशासनिक स्तर पर अटकलों का बाजार गर्म है। इस पद के लिए सिर्फ दो कार्यपालक निदेशकों ने ही आवेदन दिए हैं। इनके साक्षात्कार 30 जून को दिल्ली में होंगे। बैंगलुरू की ईडी श्रीमती बानी वर्मा और दिल्ली कारपोरेट के ईडी केएस मूर्ति साक्षात्कार में भाग लेंगे।

यूं तो दो दावेदारों में से सिर्फ एक ही का चेयरमेन पद के लिए चयन होगा। सवाल यह खड़ा हो रहा है कि इस पद के दावेदार सिर्फ एक साल पहले बने दोनों ईडी साक्षात्कार में भाग लेंगे जबकि इस पद के लिए और भी दावेदार होना जानकार जरूरी मानते हैं। ऐसे में क्या यह चयन प्रक्रिया सही है इसको लेकर भेल कारपोरेट ही नहीं बल्कि अन्य यूनिटों में भी चर्चा का विषय बना हुआ है।

एक तो इस पद के दावेदार सिर्फएक साल पहले ही ईडी बने उस पर यह भी कयास लगाए जा रहे हैं कि यदि इनमेें से कोई एक चेयरमैन बना भी तो उन्हें सीनियर ईडी रिपोर्ट करेंंगे। सूत्रों की मानें तो यह चयन प्रक्रिया को लेकर जहां कई तरह के सवाल खड़े हो गए हैं तो वहां चयन प्रक्रिया पर अनिश्चितता की स्थिति बन सी गई है फिर भी यह तो सरकारी मामला है जो होना है वह तो होगा ही।

इधर सूत्र यह भी बताते हैं कि वर्तमान चेयरमेन डा. नलिन सिंघल को एक्सटेंशन मिल सकता है हालांकि यह मामला पीएमओ में भी चर्चा का विषय बना हुआ है ऐसे में श्री सिंघल को पीएमओ से हरी झंडी मिल जाती है तो उनको एक्सटेंशन मिल सकता है?

खास बात यह है कि 30 जून को चेयरमेन के साक्षात्कार के साथ डायरेक्टर आईएस एंड पी और डायरेक्टर पॉवर के साक्षात्कार में ईडी श्रीमती बानी वर्मा और केएस मूर्ति भी भाग लेेंगे। डायरेक्टर के पद के साक्षात्कार में ईडी प्रवीण किशोर, ईडी कोप्पू सदाशिव मूर्ति , जीएम एसएम रामानाथन, जीतेंद्र दास, जीएम, आलोक कुमार सिंघल, जीएम एनटीबीसी एस कुमार पंडा, जीएम संदीप जैन शामिल होंगे। इस तरह के साक्षात्कार बड़े ही अजीबोगरीब संकेत दे रहे हैं। खैर 30 जून को यह पता चल जाएगा कि आगे क्या होने वाला है।
——————————
बीएमएस का परिसंवाद आज
भोपाल। मध्यप्रदेश भारतीय मजदूर संघ के तत्वावधान में एल-20 परिसंवाद का कार्यक्रम अपेक्स बैंक सुभाष यादव भवन में 29 जून गुरुवार को होगा। कार्यक्रम में बीएचईएल, लोकसेवा, राज्य कर्मचारी संघ,पीएमआरकेपी रेल्वे, शिक्षक संघ,भवन निर्माण, विद्युत आदि युवा कार्यकर्ता शामिल होंगे। यह जानकारी बीमएस के नेता कमलेश नागपुरे ने दी।

Latest articles

एनटीपीसी बोंगाईगांव को दोहरा राष्ट्रीय सम्मान: सुरक्षा और सीएसआर में उत्कृष्टता के लिए मिले दो प्रतिष्ठित पुरस्कार, स्वर्ण श्रेणी में मारी बाजी

नई दिल्ली। परिचालन उत्कृष्टता, कार्यस्थल सुरक्षा, पर्यावरण संरक्षण और सामुदायिक विकास के प्रति अपनी...

विधायक सबनानी पहुंचे जनता के द्वार: रोशनपुरा और राहुल नगर बस्ती का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए जनसमस्याएं तुरंत सुलझाने के निर्देश

भोपाल। दक्षिण-पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के विधायक भगवानदास सबनानी ने शुक्रवार को अपने क्षेत्र की...

पद्मश्री गोडबोले दंपति से मिले सीएम विष्णुदेव साय: बोले- ‘बस्तर के लिए इनका 4 दशक का समर्पण मानवता की असाधारण मिसाल

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज अपने निवास कार्यालय में बस्तर के...

More like this

बीएचईएल के नरेश नेपा की डूबती नैय्या के बनें सहारा

नेपानगर की नेपा मिल में नया अध्याय: बिना किसी आर्थिक पैकेज के शुरू हुआ...

भेल कैंटीन में अव्यवस्थाओं पर भड़की एचएमएस यूनियन, औचक निरीक्षण कर दुरुस्त कराईं व्यवस्थाएं

भोपाल। प्रतिनिधि यूनियन एचएमएस के जुझारू कार्यकर्ताओं ने भेल कैंटीन की व्यवस्थाओं का औचक...

नई दिल्ली में आयोजित रोडशो में भेल ने प्रदर्शित की अपनी कोयला गैसीकरण तकनीक, केंद्रीय मंत्रियों ने किया दौरा

नई दिल्ली। भारत सरकार के कोयला मंत्रालय के तत्वावधान में नई दिल्ली में 'सतही...