9.5 C
London
Monday, March 30, 2026
HomeUncategorizedडिटर्जेंट बनाने वाले केमिकल से बना दी कफ सिरप! मैरियन बायोटेक पर...

डिटर्जेंट बनाने वाले केमिकल से बना दी कफ सिरप! मैरियन बायोटेक पर गंभीर आरोप, 19 बच्चों की हुई थी मौत

Published on

नई दिल्ली

पिछले साल उज्बेकिस्तान में कफ सिरप पीने से 19 बच्चों की मौत हो गई थी। दावा किया गया था कि यह कफ सिरप नोएडा की कंपनी मैरियन बायोटेक प्राइवेट लिमिटेड ने बनाई थी। अब रॉयटर्स ने सूत्रों के हवाले से बड़ा खुलासा किया है। रिपोर्ट में कहा गया कि इस कफ सिरप को बनाने में लीगल फार्मास्युटिकल इनग्रेडिएंट की बजाय जहरीले इंडस्ट्रीयल-ग्रेड इनग्रेडिएंट का इस्तेमाल हुआ था। मामले से जुड़े दो सूत्रों ने एजेंसी को यह जानकारी दी।

माया केमटेक से खरीदे थे इनग्रेडिएंट
रिपोर्ट के अनुसार मैरियन बायोटेक ने माया केमटेक इंडिया से प्रोपलीन ग्लाइकोल (PG) इनग्रेडिएंट खरीदा था। लेकिन मैरियन इन्वेस्टिगेशन की जानकारी रखने वाले एक सूत्र के अनुसार, माया के पास फार्मास्युटिकल-ग्रेड इनग्रेडिएंट बेचने का लाइसेंस नहीं था। वह केवल इंडस्ट्रीयल-ग्रेड इनग्रेडिएंट में ही ट्रेड करती है। मामले की जांच के चलते पहचान उजागर नहीं करने की शर्त पर सूत्र ने कहा, ‘हमें नहीं पता था कि मैरियन इसका उपयोग कफ सिरप बनाने के लिए करने जा रहा है। हमें नहीं बताया गया था कि हमारे इनग्रेडिएंट कहां यूज हो रहे हैं।’

डिटर्जेंट बनाने में यूज होता है यह इनग्रेडिएंट
दो सूत्रों ने बताया कि कफ सिरप इंडस्ट्रीयल ग्रेड पीजी से बनाया गया था। यह एक ऐसा जहरीला पदार्थ है, जिसका यूज लिक्विड डिटर्जेंट, एंटीफ्रीज, पेंट, कोटिंग्स के साथ ही कीटनाशकों की प्रभाशीलता बढ़ाने के लिए किया जाता है। एक दूसरा सोर्स जो इन्वेस्टिगेटर भी है, ने नाम उजागर नहीं करने की शर्त पर बताया, ‘मैरियन ने कमर्शियल-ग्रेड प्रोपलीन ग्लाइकोल खरीदा था।’ फार्मास्युटिकल उत्पादों के लिए राष्ट्रीय मानकों का हवाला देते हुए इसने आगे कहा, ‘उन्हें इंडियन फार्माकोपिया-ग्रेड लेना चाहिए था।’

यूज करने से पहले नहीं की जांच
इन्वेस्टिगेटर ने कहा कि मैरियन ने उज्बेकिस्तान को बेचे जाने वाले सिरप में यूज करने से पहले इनग्रेडिएंट का टेस्ट भी नहीं किया था। भारत के औषधि एवं सौंदर्य प्रसाधन नियम कहते हैं कि निर्माता अपने द्वारा उपयोग की जाने वाली सामग्री की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए जिम्मेदार हैं।

Latest articles

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

भंडारा खाकर लौट रहे युवक को बस ने कुचला, मौके पर मौत

भोपाल राजधानी के एमपी नगर इलाके में शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। गायत्री...

एम्स भोपाल में जल्द शुरू होगी लंग ट्रांसप्लांट सुविधा, मरीजों को दूसरे शहर नहीं जाना पड़ेगा

भोपाल एम्स भोपाल में जल्द ही फेफड़ा प्रत्यारोपण (लंग ट्रांसप्लांट) की सुविधा शुरू होने जा...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...