10.7 C
London
Tuesday, April 28, 2026
Homeराष्ट्रीयसुहागरात के अगले दिन दुल्हन ने जन्मी बच्ची, पेट फूलने की बताई...

सुहागरात के अगले दिन दुल्हन ने जन्मी बच्ची, पेट फूलने की बताई थी ये वजह

Published on

ग्रेटर नोएडा,

ग्रेटर नोएडा से अजीबोगरीब मामला सामने आया है. सोमवार को एक शख्स की शादी हुई थी. इसके बाद सुहागरात में दुल्हन के पेट में अचानक से दर्द होने लगा तो ससुराल वालों ने उसका चेकअप कराया. यहां पता चला कि वो 7 महीने की प्रेग्नेंट है. इसके बाद लोगों के पैरों तले जमीन खिसक गई. इतना ही नहीं इसके अगले दिन दुल्हन ने 7 महीने की बच्ची को जन्म भी दिया.

दरअसल, बीते सोमवार ग्रेटर नोएडा के थाना दनकौर क्षेत्र के एक गांव में रहने वाले शख्स की शादी सिकंदराबाद की युवती से हुई थी. दुल्हन विदा होकर ससुराल पहुंची. इसके बाद सुहागरात में अचानक उसके पेट में तेज दर्द होने लगा. इस पर घर वाले घबरा गए और आनन-फानन उसको दनकौर स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया.

‘ये सुनकर ससुराल वालों के होश उड़ गए’
यहां डॉक्टर ने उसका चेकअप किया. इस दौरान पता चला कि वो 7 महीने की प्रेग्नेंट है. ये सुनकर ससुराल वालों के होश उड़ गए. वहीं, इसके अगले दिन उसने बच्चे को जन्म दिया. इसके बाद लड़के पक्ष के लोगों ने वधू पक्ष को सूचना दी और दुल्हन को रखने से मना कर दिया.

‘लड़की के परिजनों ने ये बात छिपाई’
सूचना पर पहुंचे परिजन बेटी और मासूम बच्ची को अपने साथ ले गए. हालांकि, इस मामले में अभी तक लड़के पक्ष की ओर से पुलिस में कोई शिकायत नहीं दी गई है. बताया जा रहा है कि लड़की के परिजनों ने यह बात लड़के वालों से छिपाई थी.

‘इस वजह से पेट हल्का सा फूला हुआ है’
ये बात भी पता चली है कि लड़के पक्ष के लोगों को बताया गया था कि कुछ समय पहले लड़की का पथरी का ऑपरेशन हुआ था. इसकी वजह से उसका पेट हल्का सा फूला हुआ है. मामले में दनकौर थाना प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि पुलिस को इस तरीके की सूचना मिली है. मगर, कोई शिकायत नहीं. लड़की पक्ष के लोग अपनी बेटी को साथ लेकर घर चले गए हैं.

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...