भोपाल
भेल कर्मचारी यूनियन ठेका श्रमिक संयुक्त मोर्चा के बैनर तले भेल के ठेका श्रमिक सहकारिता मंत्री अरविंद भदौरिया से मिले। मोर्चा ने उन्हें एक ज्ञापन भी सौंपा। ज्ञापन में कहा है कि बीएचईई को-ऑपरेटिव सोसायटी एवं भेल लेबर कांट्रैंक्ट सोसायटी द्वारा श्रमिकों को समय पर वेतन नहीं दिया जा रहा है दोनों सोसायटी में करीब 900 कर्मचारी श्रमिक काम कर रहे हैं। इससे श्रमिकों में आक्रोश व्याप्त है। यह जानकारी मोर्चा के अध्यक्ष बारेलाल अहिरवार ने दी।
