10.7 C
London
Tuesday, April 28, 2026
Homeराष्ट्रीयदिल्ली मेट्रो का बड़ा फैसला! अब शराब की बोतलें लेकर सफर करने...

दिल्ली मेट्रो का बड़ा फैसला! अब शराब की बोतलें लेकर सफर करने की इजाजत

Published on

नई दिल्ली,

दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने बड़ा फैसला लिया है. DMRC ने यात्रियों को शराब की दो बोतलें लेकर सफर करने की अनुमति दे दी है. डीएमआरसी ने आधिकारिक बयान में कहा है कि दिल्ली मेट्रो के नियमों में बदलाव किया गया है. एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन के प्रावधानों के अनुरूप दिल्ली मेट्रो में अब से प्रति व्यक्ति को शराब की दो सीलबंद बोतलें ले जाने की अनुमति है. CISF और DMRC के अधिकारियों की एक कमेटी ने पहले के आदेश की समीक्षा की है.

पहले के आदेश के अनुसार, एयरपोर्ट लाइन पर ही शराब की सीलबंद बोतल साथ ले जाने की अनुमति थी. बाकी लाइनों पर प्रतिबंध लगाया गया था. अब नया आदेश सभी मेट्रो लाइन पर लागू लागू होगा. हालांकि, मेट्रो परिसर के अंदर शराब पीने पर प्रतिबंध रहेगा. पैसेंजर से खास अपील भी की गई है.DMRC ने आगे कहा है कि यात्रा करते समय उचित शिष्टाचार बनाए रखें. यदि कोई यात्री शराब के नशे में अभद्र व्यवहार करते हुए पाया जाता है तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

यूजर के सवाल पर डीएमआरसी ने दिया जवाब
दिल्ली मेट्रो रोजाना हजारों यात्रियों को एक जगह से दूसरी जगह लेकर जाती है. दफ्तर जाने वालों के लिए दिल्ली मेट्रो किसी वरदान से कम नहीं है. ऐसे में यात्रियों की सहूलियत के लिए डीएमआरसी ने कई नियम और कानून बनाए हैं. कई बार दिल्ली मेट्रो के नियमों को लेकर यात्री ट्विटर और अन्य सोशल मीडिया साइट्स पर सवाल पूछते रहते हैं. गुरुवार को भी एक यूजर ने शराब के संबंध में सवाल पूछा था, जिसके बाद डीएमआरसी के ट्विटर हैंडल से पुष्टि की गई. डीएमआरसी ने कहा, हां, दिल्ली मेट्रो में शराब की 2 सीलबंद बोतलों साथ ले जाने की अनुमति है.

दिल्ली में घट गई शराब की बिक्री
बताते चलें कि दिल्ली में शराब की बिक्री में भारी गिरावट दर्ज की गई है. 2022 की पहली तिमाही के मुकाबले इस साल शराब के खुदरा कारोबार में भारी गिरावट आई है. कन्फेडरेशन ऑफ इंडियन अल्कोहलिक बेवरेज कंपनी (सीआईएबीसी) की रिपोर्ट में यह जानकारी सामने आई है. समाचार एजेंसी के मुताबिक, दिल्ली में केजरीवाल सरकार ने 17 नवंबर 2021 को नई एक्साइज पॉलिसी लागू की थी. इस नीति के लागू होने के बाद जनवरी-मार्च (2022) में शराब की बिक्री में 263% की वृद्धि दर्ज की थी. हालांकि, शराब नीति में घोटाले का आरोप लगने के बाद इसे जुलाई 2022 में उप राज्यपाल वीके सक्सेना ने वापस ले लिया था.

ऐसे में इस साल की पहली तिमाही यानी जनवरी-मार्च (2023) में शराब की बिक्री में 14 प्रतिशत की नकारात्मक वृद्धि दर्ज की गई. विवादित शराब नीति के तहत खुली दुकानें 1 सितंबर 2022 से बंद हो गई थीं. CIABC की रिपोर्ट के मुताबिक, तमाम विवादों के बावजूद 2022 में दिल्ली में शराब की बिक्री में सालाना 36% की वृद्धि हुई थी. हालांकि, इस वृद्धि की वजह 2022-23 की पहली तिमाही को जाता है, जब तमाम स्कीमों के चलते बिक्री में ताबड़तोड़ वृद्धि देखी गई थी.Live TV

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...