7.3 C
London
Thursday, May 14, 2026
Homeखेलनहीं थम रहा वर्ल्ड कप वेन्यू पर बवाल, पंजाब खेल मंत्री ने...

नहीं थम रहा वर्ल्ड कप वेन्यू पर बवाल, पंजाब खेल मंत्री ने BCCI से पूछे तीखे सवाल

Published on

मोहाली,

इंटरनेशनल क्रिकेट काउंस‍िल (ICC) ने इसी साल के आखिर में भारत की मेजबानी में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप 2023 का शेड्यूल घोषित कर दिया है. 5 अक्टूबर से 12 नवंबर के बीच 46 दिनों तक चलने वाले इस वर्ल्ड कप के दौरान फाइनल समेत कुल 48 मैच होंगे. सभी मुकाबले 12 वेन्यू (प्रैक्टिस मैच समेत) पर खेले जाएंगे.

वर्ल्ड कप के सभी मैच हैदराबाद, अहमदाबाद, धर्मशाला, दिल्ली, चेन्नई, लखनऊ, पुणे, बेंगलुरु, मुंबई और कोलकाता में होने हैं. जबकि हैदराबाद के अलावा गुवाहाटी और तिरुवनंतपुरम में 29 सितंबर से 3 अक्टूबर तक अभ्यास मैच खेले जाएंगे.

पंजाब के खेल मंत्री ने बीसीसीआई को लिखा पत्र
मगर इन सभी वर्ल्ड कप को लेकर एक बड़ा बवाल भी हो रहा है. दरअसल, जिन स्टेडियम को वर्ल्ड कप मैचों की मेजबानी नहीं मिली है, वहां की राज्य सरकारों को इसका बुरा लग रहा है. खासकर पंजाब सरकार कई बार विरोध जता चुकी है. अब पंजाब के खेल मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर ने भी अपनी नाराजगी जताई है.

गुरमीत सिंह मीत हेयर ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के अध्यक्ष रोजर बिन्नी और बोर्ड के सचिव जय शाह को पत्र लिखा है. मीत हेयर ने पूछा कि आखिर ICC के वो कौन से नियम थे, जिसके तहत मोहाली में मैच नहीं कराया जा रहा है?

कौन से अधिकारी मोहाली मुआयना करने आए?
गुरमीत यहीं नहीं रुके. उन्होंने भारतीय बोर्ड से यह तक पूछ लिया कि आखिर वेन्यू को सेलेक्ट करने से पहले क्या किसी स्टेडियम का मुआयना किया गया था? पंजाब सरकार के खेल मंत्री ने पूछा- ICC के कौन से अधिकारी मोहाली स्टेडियम का मुआयना करने आए? बता दें कि खेल मंत्री गुरमीत से पहले पंजाब क्रिकेट एसोस‍िएशन (PCA) ने भी अपना गुस्सा जताया था.

इससे पहले भी गुरमीत अपना गुस्सा जता चुके हैं. उन्होंने वर्ल्ड कप शेड्यूल जारी होने के ठीक बाद कहा था, ‘मोहाली क्रिकेट स्टेडियम 1996 और 2011 के विश्व कप के कुछ प्रमुख मुकाबलों का गवाह रहा है, लेकिन इस बार इसे एक भी मैच की मेजबानी का मौका नहीं दिया गया.’ पंजाब के मंत्री ने ‘राजनीतिक हस्तक्षेप’ का आरोप लगाया और तंज कसते हुए कहा, ‘सब जानते हैं कि बीसीसीआई की अगुवाई कौन कर रहा है.’

शशि थरूर ने भी अपनी नाराजगी जताई
दूसरी ओर कांग्रेस नेता शश‍ि थरूर भी तिरुवनंतपुरम को मेजबानी ना मिलने पर सवाल उठा चुके हैं. उन्होंने ट्वीट किया था, ‘यह देखकर निराशा हुई कि तिरुवनंतपुरम के स्टेडियम, जिसे कई लोग भारत में सर्वश्रेष्ठ क्रिकेट स्टेडियम कहते हैं, वह वर्ल्ड कप के शेड्यूल से गायब है. अहमदाबाद देश की नई क्रिकेट राजधानी बन रहा है, क्या एक या दो मैच केरल को आवंटित नहीं किए जा सकते थे?’

इस बार नागपुर-रांची को भी मेजबानी नहीं मिली
वैसे 2011 में दो वेन्यू नागपुर और मोहाली को मैच मिले थे. इस बार नागपुर को भी मेजबानी करने का मौका नहीं मिला है. मोहाली, नागपुर के अलावा इंदौर, राजकोट, रांची जैसे कई हाईप्रोफाइल क्रिकेट सेंटर को मैच नहीं मिले हैं. एमएस धोनी की भारतीय क्रिकेट में जिस तरह की पॉपुलैरिटी है, ऐसे में उनके गृहनगर रांची को मैच ना मिलने से कई स्थानीय क्रिकेट फैन्स निराश हुए हैं.

Latest articles

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : शासन बना बेटियों का संबल, सामूहिक विवाह बना सामाजिक बदलाव का उत्सव

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों सामूहिक विवाह समारोह केवल दो लोगों के वैवाहिक बंधन...

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए सीएम भजनलाल शर्मा; दी बधाई

गुवाहाटी। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुवाहाटी प्रवास के दौरान असम के मुख्यमंत्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मां कामाख्या के दरबार में टेका मत्था; हवन-पूजन कर प्रदेश की खुशहाली की मांगी दुआ

गुवाहाटी/जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने असम स्थित सुप्रसिद्ध शक्तिपीठ मां कामाख्या मंदिर...

केंद्रीय मंत्री गडकरी से मिले सीएम भगवंत मान: पंजाब को मिला 400 करोड़ का फंड, कई सड़क परियोजनाओं को हरी झंडी

नई दिल्ली/चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपने दिल्ली दौरे के दौरान केंद्रीय...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...