9.5 C
London
Monday, March 30, 2026
HomeUncategorizedइस शहर में 25 किलो टमाटर, पटना में भी इतना सस्ता... जानें...

इस शहर में 25 किलो टमाटर, पटना में भी इतना सस्ता… जानें देश में कहां कितना है भाव

Published on

नई दिल्ली,

अक्सर बारिश के मौसम में सब्जियां महंगी होती हैं. लेकिन टमाटर ने तो खरीदारों के चेहरे से रौनक ही उड़ा दिया है. लोग भाव पूछकर आगे निकल जा रहे हैं. कुल लोग खरीद भी रहे हैं, तो वो ऐसे लोग हैं, जो पहले एक किलो खरीदते थे और अब 250 ग्राम में काम चला रहे हैं. सब्जी मंडी में एक किलो टमाटर खरीदने वालों पर अगल-बगल के लोगों की निगाहें टिक जाती हैं. इस बीच टमाटर की बढ़ती कीमतों को देखते हुए आंध्र प्रदेश की सरकार ने राज्य में 50 रुपये किलो टमाटर बेचने का फैसला किया है.

विपक्ष ने भी टमाटर के मुद्दे को लपक लिया है. कांग्रेस नेता राहुल गांधी सरकार को आगाह कर रहे हैं कि टमाटर का भाव कहां पहुंच गया है. दरअसल, टमाटर के भाव में अचानक उछाल आया है. एक हफ्ते पहले के मुकाबले दोगुनी कीमत हो गई हैं. आज से ठीक महीनेभर पहले 5 से 7 रुपये प्रति किलो टमाटर बिक रहा था. बड़े शहरों में आसानी से खुदरा में 20 रुपये किलो मिल जाता था. थोक मंडी में तो एक महीने पहले 5 रुपये किलो के आसपास भाव था.

लेकिन अभी देश के तमाम शहरों में 100 रुपये किलो टमाटर बिक रहा है. कुछ शहरों में 120 रुपये तक भाव पहुंच गया है. टमाटर की कीमतों (Tomato Price) ने रसोई का बजट बिगाड़ दिया है. दिल्ली-गाजियाबाद, जयपुर-भोपाल-इंदौर, रायपुर या पटना और या फिर कानपुर-लखनऊ सभी जगह ये लोगों की पहुंच से दूर नजर आ रहा है. अब आपको कुछ शहरों में टमाटर के ताजा भाव, और एक महीने पहले के भाव को बताते हैं.

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में फिलहाल टमाटर खुदरा बाजार में 110 रुपये किलो बिक रहा है, ये भाव 29 जून 2023 का है. लेकिन यहां एक जून को टमाटर 25 से 30 रुपये किलो बिक रहा था. लखनऊ में 1 जून को 20 रुपये किलो टमाटर था, जो अब पांच गुना बढ़कर 100 रुपये किलो पहुंच चुका है. हालांकि आगरा में अभी भी टमाटर 41 रुपये किलो बिक रहा है.

हैदराबाद में सबसे सस्ता टमाटर
कोलकाता में फिलहाल 91 रुपये किलो, देहरादून में 80 रुपये और बेंगलुरू में 70 रुपये किलो टमाटर मिल रहा है. बेंगलुरु में एक महीने पहले महज 15 रुपये किलो टमाटर था. इस बीच अभी भी देश में कई ऐसे शहर हैं, जहां 50 रुपये से नीचे टमाटर का भाव है. हैदराबाद में महज 25 रुपये किलो, पुणे में 41 रुपये किलो, जबकि बिहार के पटना में 40 रुपये किलो टमाटर मिल जा रहा है. इंदौर में भाव 44 रुपये किलो है.

टमाटर की कीमतों ने किया हैरान
राजधानी दिल्ली में टमाटर  फिलहाल 70 रुपये किलो है. पिछले एक हफ्ते में कीमतें घटी हैं. यहां टमाटर का भाव का 110 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गया था. इस महीने की शुरुआत में यानी 1 जून 2023 को टमाटर का अधिकतम थोक रेट 720 रुपये प्रति क्विंटल (7.20 रुपये प्रति किलो) था, जो दिल्ली की आजादपुर मंडी में 24 जून तक 5200 रुपये प्रति क्विंटल (52 रुपये प्रति किलो) तक पहुंच गया था. मुंबई के खुदरा बाजार में टमाटर 47 रुपये किलो बिक रहा है. देश में सबसे सस्ता 25 रुपये किलो टमाटर हैदराबाद में है.

महीनेभर पहले सड़कों पर बिखरा था टमाटर
महीनेभर पहले टमाटर का क्या हाल था, इसका उदाहरण महाराष्ट्र के नासिक में नजर आया था. दरअसल, यहां कि उपज मंडी में किसानों द्वारा लाए गए टमाटर की बोली 1 रुपये किलो लगाई गई थी. जिसके बाद किसानों सड़क पर टमाटर फेंककर विरोध दर्ज कराया था. वहीं अब महीने भर बाद इसकी कीमत 50 रुपये के स्तर पर है.

Latest articles

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

भंडारा खाकर लौट रहे युवक को बस ने कुचला, मौके पर मौत

भोपाल राजधानी के एमपी नगर इलाके में शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। गायत्री...

एम्स भोपाल में जल्द शुरू होगी लंग ट्रांसप्लांट सुविधा, मरीजों को दूसरे शहर नहीं जाना पड़ेगा

भोपाल एम्स भोपाल में जल्द ही फेफड़ा प्रत्यारोपण (लंग ट्रांसप्लांट) की सुविधा शुरू होने जा...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...