16 C
London
Saturday, May 30, 2026
Homeभेल न्यूज़भोपाल कॉडर के अफसर केएस मूर्ति बने बीएचईएल के चेयरमेन, दो डायरेक्टरों...

भोपाल कॉडर के अफसर केएस मूर्ति बने बीएचईएल के चेयरमेन, दो डायरेक्टरों का भी चयन

Published on

भोपाल

भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) के सबसे महत्वपूर्ण पद चेयरमेन व मैनेजिंग डायरेक्टर पद के शुक्रवार को दो कार्यपालक निदेशक के साक्षात्कार लिए गए। वहीं भेल के दो डायरेक्टर पद के लिए इसी दिन साक्षात्कार हुए। जानकारी के मुताबिक भोपाल कॉडर के ईमानदार छवि के धनी दिल्ली कारपोरेट ऑप्रेशन मैनेजमेंट ईडी केएस मूर्ति का चयन किया गया। इस पद के लिए बेंगलूरू की ईडी श्रीमती बानी वर्मा ने भी भाग लिया था।

दूसरी और डायरेक्टर पॉवर के साक्षात्कार के बाद एनटीपीसी के जीएम तेजींदर गुप्ता और डायरेक्टर बैंगलुरू यूनिट की ईडी श्रीमती बानी वर्मा ने चेयरमेन पद के साक्षात्कार के साथ-साथ डायरेक्टर इंडस्ट्रियल सिस्टम एवं प्रोडक्ट का भी साक्षात्कार शुक्रवार को हुआ जिसमें श्रीमती वर्मा का इस पद के लिए चयन किया गया।

डायरेक्टर द्वय के पद के साक्षात्कार में ईडी प्रवीण किशोर, ईडी कोप्पू सदाशिव मूर्ति, ईडी श्रीमती बानी वर्मा , जीएम एसएम रामानाथन, जीतेंद्र दास, जीएम, आलोक कुमार सिंघल, जीएम एनटीबीसी स्वप्नेंदू कुमार पंडा, जीएम संदीप जैन शामिल होंगे। गौरतलब है कि भेल के डायरेक्टर पॉवर उपेंद्र कुमार मठारू एवं डायरेक्टर इंडस्ट्रियल सिस्टम एंड प्रोडक्ट डॉ. रेणू गेरा इसी साल अगस्त में रिटायर होंगे।

जानकारी के मुताबिक श्री मूर्ति ने भोपाल यूनिट मेें इंजीनियरिंग टे्रनीज के रूप में काम शुरू किया था। वह इस यूनिट में करीब 20 साल रहे उन्होंने ट्रांसफार्मर ब्लॉक में भी काम किया था। उन्होंने रानीपेट, बनारस और झांसी यूनिट में भी काम किया। उन्होंने भेल के पिपलानी स्थित विक्रम हायर सेंकेंड्री स्कूल में शिक्षा ग्रहण की है। इंजीनियरिंंग विदिशा से की है। उनके पिता भी अपर महाप्रबंधक पद पर भोपाल कारखाने में काम किया। वह झांसी यूनिट में भी महाप्रबंधक बने थे। साफ जाहिर है कि उनका भोपाल से काफी लगाव रहा है।

Latest articles

एनटीपीसी बोंगाईगांव को दोहरा राष्ट्रीय सम्मान: सुरक्षा और सीएसआर में उत्कृष्टता के लिए मिले दो प्रतिष्ठित पुरस्कार, स्वर्ण श्रेणी में मारी बाजी

नई दिल्ली। परिचालन उत्कृष्टता, कार्यस्थल सुरक्षा, पर्यावरण संरक्षण और सामुदायिक विकास के प्रति अपनी...

विधायक सबनानी पहुंचे जनता के द्वार: रोशनपुरा और राहुल नगर बस्ती का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए जनसमस्याएं तुरंत सुलझाने के निर्देश

भोपाल। दक्षिण-पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के विधायक भगवानदास सबनानी ने शुक्रवार को अपने क्षेत्र की...

पद्मश्री गोडबोले दंपति से मिले सीएम विष्णुदेव साय: बोले- ‘बस्तर के लिए इनका 4 दशक का समर्पण मानवता की असाधारण मिसाल

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज अपने निवास कार्यालय में बस्तर के...

More like this

बीएचईएल के नरेश नेपा की डूबती नैय्या के बनें सहारा

नेपानगर की नेपा मिल में नया अध्याय: बिना किसी आर्थिक पैकेज के शुरू हुआ...

भेल कैंटीन में अव्यवस्थाओं पर भड़की एचएमएस यूनियन, औचक निरीक्षण कर दुरुस्त कराईं व्यवस्थाएं

भोपाल। प्रतिनिधि यूनियन एचएमएस के जुझारू कार्यकर्ताओं ने भेल कैंटीन की व्यवस्थाओं का औचक...

नई दिल्ली में आयोजित रोडशो में भेल ने प्रदर्शित की अपनी कोयला गैसीकरण तकनीक, केंद्रीय मंत्रियों ने किया दौरा

नई दिल्ली। भारत सरकार के कोयला मंत्रालय के तत्वावधान में नई दिल्ली में 'सतही...