7.2 C
London
Thursday, May 14, 2026
Homeखेलअब टीम इंडिया की जर्सी पर BYJU’s की जगह Dream 11 दिखेगा,...

अब टीम इंडिया की जर्सी पर BYJU’s की जगह Dream 11 दिखेगा, BCCI के साथ 3 साल का करार

Published on

नई दिल्ली

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने शनिवार को जानकारी दी की कि ड्रीम11 तीन साल के लिए टीम इंडिया का नया मुख्य प्रायोजक होगा। हालांकि, बोर्ड ने यह जानकारी नहीं दी है कि यह डील कितनी राशि में हुई है। ड्रीम11 गेमिंग प्लेटफॉर्म है और वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज से टीम इंडिया की जर्सी पर दिखाई देगा। आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023-25 साइकल में इस सीरीज से रोहित शर्मा की अगुआई वाली टीम अपने अभियान का शुरुआत करेगी।

ड्रीम11 टीम इंडिया के मुख्य प्रायोजक के तौर पर एजुकेशन पोर्टल BYJU’s की जगह लेगा। पिछले वित्तीय चक्र की समाप्ति के बाद उसने टीम इंडिया का साथ छोड़ दिया था। कैरेबियाई दौरे पर एक महीने में सीरीज में कुल आठ मैच खेले जाएंगे। भारत दो मैचों की टेस्ट सीरीज के साथ सीरीज की शुरुआत करेगा। पहला मैच 12 से 16 जुलाई तक डोमिनिका के विंडसर पार्क स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेला जाएगा।

बीसीसीआई का बयान
ड्रीम11 के टीम इंडिया के मुख्य प्रायोजक बनने पर बीसीसीआई अध्यक्ष रोजर बिन्नी ने कहा, ” मैं ड्रीम11 को बधाई देता हूं और उन्हें फिर से जुड़ने पर स्वागत करता हूं। बीसीसीआई के आधिकारिक प्रायोजक से लेकर अब मुख्य प्रायोजक होने तक, बीसीसीआई-ड्रीम11 साझेदारी लगातार मजबूत होती गई है। यह भारतीय क्रिकेट द्वारा प्रदान किए जाने वाले विश्वास, मूल्य, क्षमता और विकास का प्रमाण है। हम इस साल के अंत में आईसीसी विश्व कप की मेजबानी करने की तैयारी कर रहे हैं, प्रशंसक का अनुभव को बेहतरीन बनाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकताओं में से एक है। मुझे विश्वास है कि यह साझेदारी हमें प्रशंसकों के साथ जुड़ाव को बढ़ाने में मदद करेगी।”

ड्रीम 11 स्पोर्ट्स ने क्या कहा?
ड्रीम 11 स्पोर्ट्स के सीईओ हरीश जैन ने कहा, ” बीसीसीआई और टीम इंडिया के लंबे समय से साझेदार के तौर पर ड्रीम11 इस साझेदारी को अगले स्तर पर ले जाने के लिए रोमांचित है। ड्रीम11 एक अरब भारतीय क्रिकेट प्रशंसकों के साथ क्रिकेट के प्रति अपना प्यार साझा करता है और राष्ट्रीय टीम का मुख्य प्रायोजक बनना हमारे लिए गर्व और सौभाग्य की बात है। हम भारतीय खेल तंत्र का समर्थन जारी रखने के लिए तत्पर हैं।”

Latest articles

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : शासन बना बेटियों का संबल, सामूहिक विवाह बना सामाजिक बदलाव का उत्सव

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों सामूहिक विवाह समारोह केवल दो लोगों के वैवाहिक बंधन...

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए सीएम भजनलाल शर्मा; दी बधाई

गुवाहाटी। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुवाहाटी प्रवास के दौरान असम के मुख्यमंत्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मां कामाख्या के दरबार में टेका मत्था; हवन-पूजन कर प्रदेश की खुशहाली की मांगी दुआ

गुवाहाटी/जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने असम स्थित सुप्रसिद्ध शक्तिपीठ मां कामाख्या मंदिर...

केंद्रीय मंत्री गडकरी से मिले सीएम भगवंत मान: पंजाब को मिला 400 करोड़ का फंड, कई सड़क परियोजनाओं को हरी झंडी

नई दिल्ली/चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपने दिल्ली दौरे के दौरान केंद्रीय...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...