10.7 C
London
Tuesday, April 28, 2026
Homeराष्ट्रीयदिल्ली: गड्ढे में भरा था बारिश का पानी, डूबने से ऑटो चालक...

दिल्ली: गड्ढे में भरा था बारिश का पानी, डूबने से ऑटो चालक की मौत

Published on

नई दिल्ली,

दिल्ली के हर्ष विहार इलाके में शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया. यहां एक व्यक्ति की गड्ढे में गिरने से मौत हो गई. बताया जा रहा है कि फ्लाईओवर का काम चल रहा था, वहां पर एक गड्ढा हो गया था. बारिश की वजह से उस गड्ढे में पानी भरा हुआ था. जब ऑटो चालक वहां से गुजरा तो वह गड्ढे में जा गिरा.

घटना के बारे में सुबह को दिल्ली पुलिस को जानकारी मिली. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है. मृतक की पहचान 51 साल के अजित शर्मा के रूप में हुई है. इस मामले की शुरुआती जांच में सामने आया है कि गड्ढा गहरा था, जिसके बारे में ऑटो चालक को पता नहीं चला. जब ऑटो चालक फ्लाईओवर के पास से गुजरा तो वह गड्ढे में जा गिरा. गड्ढे में पानी होने की वजह से वह उसमें डूब गया और दम तोड़ दिया.

मानसून ते उत्तर भारत में पकड़ी रफ्तार
बता दें कि देशभर में मॉनसून ने असर दिखाना शुरू कर दिया है. उत्तर भारत में मॉनसून ने रफ्तार पकड़ ली है. कई राज्यों में मॉनसून की बारिश हो रही है तो कुछ राज्यों में एक-दो दिन में मॉनसून दस्तक देगा. वहीं, दिल्ली और मुंबई में भी मॉनसून का इंतजार खत्म हो गया है. मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, मुंबई और दिल्ली में एक साथ आज (रविवार), 25 जून को मॉनसून की एंट्री हो गई है. आमतौर पर मुंबई में दिल्ली से लगभग 15 दिन पहले मॉनसून पहुंचता है.

दिल्ली में पांच दिन पहले हुई मॉनसून की एंट्री
मुंबई में सामान्य तौर पर मॉनसून की दस्तक 10 से 15 जून के बीच होती है, जबकि दिल्ली में मॉनसून पहुंचने की सामान्य तारीख 30 जून है. ऐसे में मुंबई में जहां मॉनसून लगभग 2 हफ्ते की देरी से पहुंचा है तो वहीं दिल्ली में मॉनसून की बारिश सामान्य तिथि से 5 दिन पहले ही हो गई है.21 जून 1961 के बाद ऐसा पहली बार हुआ है, जब दिल्ली और मुंबई में एक ही दिन मॉनसून की एंट्री हुई है. दरअसल, साल 1961 में एक ही दिन पूरे देश में मॉनसून की एंट्री हुई थी, उसके बाद ऐसा अद्भुत संयोग 62 साल बाद हुआ है.

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...