10.7 C
London
Tuesday, April 28, 2026
Homeराष्ट्रीयहाय हाय रे टमाटर! बेचने वालों को Z+ दे दो भाई, महंगाई...

हाय हाय रे टमाटर! बेचने वालों को Z+ दे दो भाई, महंगाई के दर्द पर अब हंसी आ रही

Published on

मॉनसून का असर सब्जियों पर दिखने लगा है। पूरे देश में सब्जियों के दाम उछाल पर हैं। टमाटर की कीमतों में तो जैसे आग लग गई है। दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, पटना से लेकर लखनऊ तक… हर जगह टमाटर महंगा हो चला है। अधिकतर जगह फुटकर मार्केट में टमाटर 100 रुपये प्रति किलो से ऊपर भाव पर बिक रहा है। प्याज, आलू, बैंगन, अदरक और हरी मिर्च भी खासे महंगे हो गए हैं। व्यापारी हालिया महंगाई के पीछे भारी बारिश को वजह बताते हैं। ट्रांसपोर्ट बाधित हुआ है और सब्जियों की सप्लाई प्रभावित हुई है। सप्लाई-डिमांड का बैलेंस गड़बड़ा गया है और मार आम आदमी पर पड़ रही है। सब्जियों की महंगाई ने जो दर्द दिया है, सोशल मीडिया पर मीम्स उसपर थोड़ा मरहम लगा रहे हैं। कुछ पलों के लिए ही सही, टमाटर की कीमत भूल थोड़ा मुस्कुरा लेते हैं। आप भी देखिए, टमाटर का भाव कैसे आंसू बहाने पर मजबूर कर रहा है तो हंसी भी ला रहा है।

चेन्नई में 120 रुपये प्रति किलो है टमाटर का भाव
तमिलनाडु के चेन्नई में टमाटर और सब्जियों की कीमतों में इजाफा हो रहा है। शनिवार सुबह मंडी में टमाटर 120 रुपये प्रति किलो के रेट से बिक रहा था। एक ग्राहक ने न्यूज एजेंसी को बताया, ‘पिछले एक हफ्ते से टमाटर के दामों में इजाफा हो रहा है। पहले में नियमित रूप से 3-5 किलो टमाटर खरीदता था लेकिन अब वह मैं रोज इसमें कमी कर रहा हूं। सरकार को इस तरफ कुछ कदम उठाने चाहिए।’

अभी और महंगा होगा टमाटर
गुजरात में लगातार बारिश होने के कारण टमाटर और सब्जियों की कीमतें आसमान छू रही हैं। नवसारी के एक थोक विक्रेता ने बताया, ‘अभी थोक में टमाटर की कीमत 60-70 रुपए किलो चल रहा है और अगले 15 दिनों में कीमत और बढ़ेगा। ऐसा कम से कम 15 अगस्त तक चलेगा क्योंकि बारिश के कारण टमाटर की कमी है। 15 अगस्त के बाद जब नया माल आएगा तब कीमत कम होगी।’

महंगाई के दर्द पर मीम्‍स का मरहम
महंगाई की मार से भला पब्लिक खुद को कैसे बचाए? तो उसपर मौज ली जा रही है। सोशल मीडिया पर टमाटर से जुड़े मीम्स की बाढ़ आ गई है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को भी ट्रोल किया जा रहा है। एक बार उनसे प्याज की कीमतों पर सवाल हुआ था तो उन्होंने कहा था कि ‘मैं प्याज नहीं खाती।’ कई विरोधी दलों के नेताओं ने उस टिप्‍पणी का संदर्भ देते हुए केंद्र सरकार पर हमला बोला।

टमाटर के दाम कैसे कम करें, पब्लिक से पूछ रही सरकार
ऐसा लगता है सरकार ने टमाटर की बढ़ती कीमतों के आगे हथियार डाल दिए हैं। 30 जून को नई दिल्‍ली में ‘टोमैटो ग्रैंड चैलेंज हैकाथॉन’ की घोषणा हुई। पब्लिक से सुझाव मांगे गए हैं कि कैसे टमाटर की बढ़ती कीमतों पर लगाम कसी जाए। कुछ साल पहले जब प्याज के दाम चढ़े थे, तब भी कुछ ऐसा ही किया गया था।

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...