भोपाल
पिपलानी स्थित बीएचईई थ्रिफ्ट एंड के्रडिट कॉपरेटिव सोसायटी का संचालक मंडल नई दिल्ली के प्रगति मैदान के कन्वेंशन सेंटर में 17वां भारतीय सहकारी महासम्मेलन में शामिल हुआ। शनिवार को प्र्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अध्यक्षता की और कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह थे। सोसाइटी की और से अध्यक्ष बसंत कुमार, उपाध्यक्ष राजेश शुक्ला, सचिव निशा वर्मा, संचालक आशीष सोनी, रजनीकांत चौबे और राजमल बैरागी इस सम्मेलन में शामिल हुए। यह सम्मेलन 2 जुलाई तक चलेगा।
