16 C
London
Saturday, May 30, 2026
Homeभेल न्यूज़ईडी एचआर से यूनियन नेताओं ने कहा कि बीएचईएल को प्राफिट लेकिन...

ईडी एचआर से यूनियन नेताओं ने कहा कि बीएचईएल को प्राफिट लेकिन कर्मचारियों की समस्याएं जस की तस

Published on

भोपाल

पिछले एक साल से कर्मचारियों की समस्याएं को लेकर प्रबंधन के आला अधिकारियों से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपने वाले भेल की चारों प्रतिनिधि यूनियन के नेता एक प्रतिनिधिमंडल के साथ शनिवार को बीएचईएल महारत्न कंपनी के कार्यपालक निदेशक एम इसादोर से भेल के सांची गेस्ट हाउस में मुलाकात करने जा पहुंचे। यूनियन प्रतिनिधियों ने फिर से कर्मचारियों की रटी रटाई मांग दोहराई।

ज्ञापन सौंपने वालों में भारतीय मजदूर संघ, आल इंडिया भेल एमप्लॉईज यूनियन, एचएमएस और सीटू के अलावा इंटक यूनियन के प्रतिनिधियों ने ज्ञापन सौंपा। इनकी मांग थी कि पिछले वित्तीय वर्ष में कर्मचारियों ने कड़ी मेहनत कर 23365 करोड़ का उत्पादन पूरा करते हुए 477 करोड़ का मुनाफा भी कमाया।

खास तौर से एचएमएस यूनियन के महासचिव अमर सिंह राठौर ने पीपी और एसआईपी बोनस, रिवार्ड स्कीम शुरू करने अनुकंपा नियुक्ति, कस्तूरबा अस्पताल की व्यवस्था सुधारने, कैंटीन में सब्सिडी दिए जाने, तबादला नीति तर्कसंगत बनाने और ज्वाइंट कमेटी की बैठक 15 जुलाई तक किए जाने आदि विषयों को लेकर ईडीएचआर को बताया। यही मांगें बीएमएस के कमलेश नागपुरे, सीटू के महासिचव रंजीत सिंह ऐबू के रामनारायण गिरी और इंटक के अध्यक्ष आरडी त्रिपाठी ने भी दोहराई।

 

Latest articles

एनटीपीसी बोंगाईगांव को दोहरा राष्ट्रीय सम्मान: सुरक्षा और सीएसआर में उत्कृष्टता के लिए मिले दो प्रतिष्ठित पुरस्कार, स्वर्ण श्रेणी में मारी बाजी

नई दिल्ली। परिचालन उत्कृष्टता, कार्यस्थल सुरक्षा, पर्यावरण संरक्षण और सामुदायिक विकास के प्रति अपनी...

विधायक सबनानी पहुंचे जनता के द्वार: रोशनपुरा और राहुल नगर बस्ती का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए जनसमस्याएं तुरंत सुलझाने के निर्देश

भोपाल। दक्षिण-पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के विधायक भगवानदास सबनानी ने शुक्रवार को अपने क्षेत्र की...

पद्मश्री गोडबोले दंपति से मिले सीएम विष्णुदेव साय: बोले- ‘बस्तर के लिए इनका 4 दशक का समर्पण मानवता की असाधारण मिसाल

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज अपने निवास कार्यालय में बस्तर के...

More like this

बीएचईएल के नरेश नेपा की डूबती नैय्या के बनें सहारा

नेपानगर की नेपा मिल में नया अध्याय: बिना किसी आर्थिक पैकेज के शुरू हुआ...

भेल कैंटीन में अव्यवस्थाओं पर भड़की एचएमएस यूनियन, औचक निरीक्षण कर दुरुस्त कराईं व्यवस्थाएं

भोपाल। प्रतिनिधि यूनियन एचएमएस के जुझारू कार्यकर्ताओं ने भेल कैंटीन की व्यवस्थाओं का औचक...

नई दिल्ली में आयोजित रोडशो में भेल ने प्रदर्शित की अपनी कोयला गैसीकरण तकनीक, केंद्रीय मंत्रियों ने किया दौरा

नई दिल्ली। भारत सरकार के कोयला मंत्रालय के तत्वावधान में नई दिल्ली में 'सतही...