9.9 C
London
Tuesday, April 28, 2026
Homeराष्ट्रीय'अंतरिम जमानत बढ़ाने से आसमान नहीं टूट जाएगा', तीस्ता सीतलवाड़ को SC...

‘अंतरिम जमानत बढ़ाने से आसमान नहीं टूट जाएगा’, तीस्ता सीतलवाड़ को SC से राहत

Published on

नई दिल्ली

एक्टिविस्ट तीस्ता सीतलवाड़ को शनिवार रात सुप्रीम कोर्ट की तीन जजों की बेंच ने जमानत दे दी। इससे पहले गुजरात हाई कोर्ट ने सीतलवाड़ की जमानत अर्जी खारिज करते हुए तत्काल सरेंडर करने को कहा था। सीतलवाड़ इसके खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंच गईं। लेकिन, सुप्रीम कोर्ट की दो जजों की बेंच में मामले पर मतभेद होने पर इसे तीन जजों की बेंच के पास भेज दिया गया। तीन जजों की बेंच ने सीतलवाड़ को तत्काल राहत दे दी है।

सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस बी आर गवई ने कहा कि एक जस्टिस ने हाई कोर्ट में आदेश दिया और हफ्ते भर का प्रोटेक्शन नहीं दिया जबकि सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें अंतरिम प्रोटेक्शन दिया था। इसे एक हफ्ते के लिए एक्सटेंड करना आदर्श स्थिति है। सॉलिसिटर जनरल ने कहा ये साधारण केस नहीं है। इस पर सुप्रीम कोर्ट ने कहा 8 दिन अंतरिम प्रोटेक्शन बढाने में क्या दिक्कत है। कोर्ट ने अंतरिम जमानत दे दी। सुप्रीम कोर्ट ने कहा अगर अंतरिम जमानत बढ़ा दी गई तो आसमान नहीं गिर जाएगा। इससे पहले तीस्ता की ओर से सीयू सिंह और अपर्णा भट्ट ने जमानत की मांग की, वहीं सॉलिसिटर जनरल ने विरोध किया।

क्या है पूरा मामला
सीतलवाड़ पर 2002 के गुजरात दंगों के बारे में गलत सबूत गढ़ने के आरोप हैं। आरोप है कि उन्होंने गुजरात के तत्कालीन मुख्यमंत्री और अब के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फंसाने की साजिश रची थी। मामले में गुजरात पुलिस ने सीतलवाड़ को 25 जून, 2022 को अरेस्ट भी किया था। लेकिन, सितंबर 2022 में उन्हें सुप्रीम कोर्ट ने अंतरिम जमानत दी थी। अब गुजरात हाई कोर्ट ने उन्हें सरेंडर करने को कहा है, जिसके खिलाफ सीतलवाड़ ने सुप्रीम कोर्ट में गुहार लगाई है।

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...