7.2 C
London
Thursday, May 14, 2026
HomeराजनीतिNCP में घमासान के बीच बेंगलुरू में होने वाली विपक्षी दलों की...

NCP में घमासान के बीच बेंगलुरू में होने वाली विपक्षी दलों की बैठक टली, अब 17-18 जुलाई को होगी मीटिंग

Published on

नई दिल्ली

महाराष्ट्र के राजनीतिक घमासान के बाद 13-14 जुलाई को बेंगलुरू में होने वाली विपक्ष की बैठक टल गयी है। माना जा रहा है कि महाराष्ट्र में हुए राजनीतिक घटनाक्रम की वजह से इस बैठक को टाला गया है। अब विपक्षी दलों की बैठक 17-18 जुलाई को बेंगलुरु में होने वाली है। पटना में आयोजित बैठक में मौजूद सभी राजनीतिक दलों को कांग्रेस की ओर से आमंत्रित किया जा रहा है।

इससे पहले भी विपक्षी दलों की बैठक 10 जुलाई को शिमला में होने वाली थी, जिसे टाल दिया गया था। जेडीयू के वरिष्ठ नेता केसी त्यागी ने कहा है कि बैठक फिलहाल रद्द कर दी गई है। नई तारीख का ऐलान बाद में किया जाएगा। कहा जा रहा है कि महाराष्ट्र में सियासी उठापटक को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। RJD सांसद मनोज झा ने कहा कि विपक्ष की अगली बैठक या तो विलंबित हो सकती है या 2-4 दिन आगे बढ़ सकती है। अभी ऐसी कोई अस्थायी तारीख नहीं है लेकिन संभवतः बैठक मानसून सत्र शुरू होने से पहले होगी।

शरद पवार स्थिति को अच्छी तरह संभालने के काबिल- कांग्रेस महासचिव
विपक्ष की बैठक पर कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा कि हम जल्द ही तारीख घोषित करेंगे। हम सभी राजनीतिक दलों से बात कर रहे हैं और तारीख की घोषणा बिना किसी देरी के की जाएगी। मॉनसून सत्र शुरू होने से पहले बैठक जरूर होगी। महाराष्ट्र की राजनीतिक स्थिति पर कांग्रेस महासचिव ने कहा कि ये विपक्ष की एकता को प्रभावित नहीं कर सकता है। ये NCP का आंतरिक मामला है। मुझे पूरा भरोसा है कि शरद पवार इस स्थिति को अच्छी तरह से संभालने के काबिल हैं।

केसी वेणुगोपाल ने कहा कि प्रधानमंत्री ने हाल ही में NCP पर भ्रष्टाचार का बड़ा आरोप लगाया था और अब हमने यह नाटक देखा। यह स्पष्ट रूप से ईडी और उनकी एजेंसियों का प्रायोजित खेल है। इसका महाविकास अघाड़ी पर कोई असर नहीं पड़ेगा। हम भाजपा के खिलाफ और मजबूती से लड़ेंगे।

संसद के मानसून सत्र के बाद बैठक होने की संभावना
माना यह भी जा रहा है कि बिहार विधानसभा और कर्नाटक विधानसभा के मॉनसून सत्र के कारण विपक्षी दलों की इस बैठक को टाल दिया गया है। बिहार विधानसभा का मानसून सत्र 10 से 24 जुलाई 2023 तक चलेगा। सूत्रों के मुताबिक जेडीयू ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष से बैठक स्थगित करने का अनुरोध किया था क्योंकि सीएम नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव विधानसभा सत्र में व्यस्त रहेंगे।

पटना में हुई थी विपक्षी दलों की बैठक
इससे पहले 23 जून 2023 को पटना में 15 विपक्षी दलों की बैठक हुई थी। जिसमें ममता बनर्जी, अरविंद केजरीवाल, भगवंत मान, एमके स्टालिन समेत 6 राज्यों के सीएम और अखिलेश यादव, उद्धव ठाकरे, महबूबा मुफ्ती समेत 5 राज्यों के पूर्व सीएम शामिल हुए थे। राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे भी बैठक में मौजूद रहे थे। एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने भी पटना में बैठक में हिस्सा लिया था।

Latest articles

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : शासन बना बेटियों का संबल, सामूहिक विवाह बना सामाजिक बदलाव का उत्सव

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों सामूहिक विवाह समारोह केवल दो लोगों के वैवाहिक बंधन...

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए सीएम भजनलाल शर्मा; दी बधाई

गुवाहाटी। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुवाहाटी प्रवास के दौरान असम के मुख्यमंत्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मां कामाख्या के दरबार में टेका मत्था; हवन-पूजन कर प्रदेश की खुशहाली की मांगी दुआ

गुवाहाटी/जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने असम स्थित सुप्रसिद्ध शक्तिपीठ मां कामाख्या मंदिर...

केंद्रीय मंत्री गडकरी से मिले सीएम भगवंत मान: पंजाब को मिला 400 करोड़ का फंड, कई सड़क परियोजनाओं को हरी झंडी

नई दिल्ली/चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपने दिल्ली दौरे के दौरान केंद्रीय...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...